फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hooliganism in Government College of Karnal, five-six miscreants attacked student

Karnal: राजकीय महाविद्यालय में गुंडागर्दी, छात्र पर पांच-छह बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Wed, 10 May 2023 02:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 02:55 PM IST
सार

करनाल के पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय बाइक पर सवार छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसका मौसेरा भाई वहां से अपनी जान बचा कर मदद के लिए कॉलेज के अंदर भागा। इस बीच हमलाकर उसके सोने की 2.5 तौले की चेन व जेब से 4400 रुपये छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Hooliganism in Government College of Karnal, five-six miscreants attacked student
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्र पर हथियारों से लैंस पांच-छह बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर गले से सोने की चेन व जेब से 4400 रुपये छीनकर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। छात्र जब कॉलेज से बाहर निकला तभी बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बीए मासकॉम का है पीड़ित छात्र 
आर्य ऐनक्लेव रोड कॉलोनी का सात्विक सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय करनाल में बीए मासकॉम के अंतिम वर्ष का छात्र है। बीते कल वह करीब पौने 4 बजे अपने मौसेरे भाई साहिल के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर कॉलेज के मेन गेट से निकल कर पुराने शहर की और मुड़ा ही था कि वहां पर सावन और उसके पांच-छह अन्य साथी उसके आगे आए और लाठी डंडे व तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान उसका मौसेरा भाई वहां से अपनी जान बचा कर मदद के लिए कॉलेज के अंदर भागा। जहां पर छात्रों को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस बीच हमलाकर उसके सोने की 2.5 तौले की चेन व जेब से 4400 रुपये छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


कॉलेज में घुसा तो छात्रों को देख भागे हमलावर
पीड़ित ने बताया है कि वह हिम्मत जुटा कर अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज के गेट के सामने सड़क पर इधर-उधर भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे लगे रहे। इतनी देर में कॉलेज के अंदर से कुछ अन्य छात्र भी बाहर आ गए, उनको आता देख हमलावरों ने उसी की मोटरसाइकिल उठा कर भागने की कोशिश की, मगर बाइक स्टार्ट ही नहीं हुई और हमलावर भीड़ को देख कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्र की शिकायत पर सावन व अन्य पांच-छह युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed