फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Supervisor murdered in rice mill, hands and legs were found tied and a stone was tied on the body

Haryana: राइस मिल में सुपरवाइजर की हत्या, हाथ-पैर बंधे मिले और शव पर बांधा गया था पत्थर, टैंक में फेंका गया

Thu, 29 Aug 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 10:52 PM IST
सार

मृतक सोनीपत का रहने वाला था। टैंक में शव मिला है। युवक के हाथ-पैर बंधे थे और शव पर पत्थर बांधा गया था। परिजनों ने मिल के ही दो सुरक्षा गार्ड पर हत्या के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Supervisor murdered in rice mill, hands and legs were found tied and a stone was tied on the body
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल के काछवा-शाहपुरा रोड स्थित एक बंद राइस मिल में एक सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर की हत्या कर दी और उसका शव भारी पत्थर से बांधकर राइस मिल के टैंक में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक के हाथ-पैर भी बांधे हुए थे। पुलिस ने शव को राइस मिल के टैंक से बरामद कर लिया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने दो सुरक्षा गार्ड पर ही हत्या के आरोप लगाए हैं। सोनीपत के सिकंदरपुर गांव निवासी पवन (31) की पत्नी ने बताया कि उसका पति सोनीपत में एक राइस मिल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। उस राइस मिल के मालिक ने उसके पति को 21 अगस्त को काछवा-शाहपुर रोड स्थित आरए राइस मिल में सुपरवाइजर के तौर पर भेजा था। उसका पति राइस मिल में ही एक कमरे में रहता था। वह बाइक पर सवार होकर राइस मिल में आया था।
विज्ञापन


26 अगस्त की रात तक उसकी पवन से बात हुई लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया। उन्होंने राइस मिल के मालिक से इस बारे में पूछा तो राइस मिल के मालिक ने आश्वासन दिया था कि वह पुलिस को शिकायत देकर पवन की तलाश कराएगा लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। वह खुद करनाल पहुंचे और पुलिस को पवन के लापता होने की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में मिले थे खून के निशान
परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस राइस मिल में पहुंची थी तो उन्होंने राइस मिल में उस कमरे की जांच की जहां पर पवन रहता था। कमरे में देखा कि गद्दे के नीचे खून के निशान हैं, वहां पर उसकी बाइक के पार्ट भी टूटे मिले। बाइक की आरसी और उसकी टोपी भी थी। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पूरे राइस मिल को चेक किया तो एक टैंक के समीप कुत्ता जा रहा था जहां टैंक में शव पड़ा हुआ था।

इस सूचना पर डीएसपी हेड क्वार्टर नायब सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद शव को टैंक से बाहर निकाला। राइस मिल में कार्यरत अन्य दो सुरक्षाकर्मी वहां पर मौजूद नहीं थे। इसलिए पुलिस को उन पर शक है। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए हैं।

दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि पवन की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। राइस मिल के मालिक ने वेतन बढ़ाने की बात कहकर उसे करनाल राइस मिल भेजा था। पवन एक सप्ताह पहले ही राइस मिल में आया था। परिजनों को शक है कि पवन की हत्या कर शव को टैंक में फेंका गया है ताकि किसी को इस वारदात के बारे में पता न चले।


सोनीपत के रहने वाले पवन के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर जब राइस मिल में उसकी तलाश की तो उसका शव टैंक में मिला है। पवन के हाथ पांव बांधे हुए थे और एक पत्थर से बांधकर उसको टैंक में फेंका था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द हत्या के आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - नायब सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed