फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Roadways and private bus operator fougth to each other

सरकारी और निजी बस संचालक भिड़े

Tue, 22 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 22 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बस संचालकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को टाइमिंग को लेकर हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बस संचालकों में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद गुस्साए हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने बस अड्डे के बाहर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने जाम खुलवाया। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने निजी बस के ड्राइवर समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असंध अड्डा इंचार्ज सुभाष राणा ने बताया कि अड्डे पर सभी निजी बसों का समय निर्धारित किया हुआ है। लेकिन सोमवार को एक निजी बस अपने निर्धारित समय से पहले बस अड्डे के काउंटर पर लगा दी। उस समय हरियाणा रोडवेज की बस का समय था। ये बस असंध से इसराना जाती है। गलत समय पर अड्डे पर बस लगाने के बाद जब रोडवेज कर्मचारियों ने उन्हें बस लगाने से मना किया तो उन्होंने उल्टा रोडवेज कर्मचारियों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अड्डे के गेट के सामने जाम लगाकर प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed