फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana police arrested accused of stealing in five star hotels

'नटवरलाल' चढ़ा पुलिस के हत्थे: गुजरात का शातिर देश के फाइव स्टार होटलों से करता था चोरी, ऐसे देता था अंजाम

Fri, 19 May 2023 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 09:45 PM IST
सार

गुजरात का रहने वाला आरोपी ताज होटल मुंबई में कैटरिंग का काम करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है। 15 तोले पिघला सोना और नकदी बरामद की गई है। आलीशान होटलों में ठहरने वाली महिलाओं के कमरों को निशाना बनाता था। 

विज्ञापन
Haryana police arrested accused of stealing in five star hotels
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश भर के 24 फाइव स्टार होटलों से चोरी करने वाले ''नटवरलाल'' को करनाल(हरियाणा) पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आलीशान होटलों में ठहरने वाली महिलाओं के कमरों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर देता था।

विज्ञापन


आरोपी ने करीब 20 दिन पहले करनाल के फाइव स्टार होटल नूरमहल को भी निशाना बनाया था। यहां दिल्ली निवासी महिला के कमरे से आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने नौ दिन की रिमांड के दौरान आरोपी से 15 तोले पिघला सोना और नकदी बरामद की है। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


करनाल पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 12 मई को गुजरात के वलसाड़ स्थित पद्मावती सोसायटी निवासी जयेस रावजी सेजपाल-52 को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद 13 मई को कोर्ट में पेश कर उसे नौ दिन की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस उसे लेकर मुंबई गई, जहां उसकी निशानदेही पर 15 तोले पिघला सोना और 3800 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुंबई के ताज होटल में कैटरिंग का काम करता था। इसकी वजह से होटलों की कार्यप्रणाली से वह भलीभांति परिचित था।

इसका फायदा उठाकर ही वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नौवीं तक पढ़ा आरोपी जयेस बड़े शहरों में बस अड्डों के आसपास ठहरता था। इस दौरान बुकिंग कराने के बहाने वह फाइव स्टार होटलों की रेकी करता था।

फिर होटल में आयोजन की जगह देखने के बहाने प्रवेश करता था। ठहरने के लिए कमरों को भी देखता था। इस दौरान उन कमरों की जानकारी जुटा लेता था, जहां महिलाएं ठहरी होती थीं। रेकी के बाद वह होटल में समारोह के दौरान पहुंचता था।

जब महिलाएं अपने कमरों को लॉक कर चली जाती थीं तो इंटरकॉम से होटल रिसेप्शन पर कॉल कर कहता था कि वह संबंधित कमरे में ठहरी महिला का पति है। फिर होटल स्टाफ को चकमा देकर कमरा खुलवाकर जेवरात एवं नकदी चोरी कर फरार हो जाता था।

इन शहरों के होटलों में वारदात को दे चुका अंजाम
शातिर जयेश ने देशभर में आलीशान होटलों में 24 बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर, आगरा, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, रायपुर, लखनऊ, उदयपुर, नागपुर आदि के होटल हैं। वह वर्ष 2000 से वारदात कर रहा है। पहले जेल भी जा चुका और फिर जमानत पर बाहर आया था। चोरी किए गए सोने को पिघलाने के बाद वह बेचता था।

क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का है शौकीन
पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का शौकीन है। जुआ खेलने के साथ ऑनलाइन सट्टा भी लगाता है। इसी वर्ष एक मई को दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी निशा ने करनाल के सेक्टर-32-33 थाने में केस दर्ज कराया था कि नूरमहल होटल में ठहरे होने के दौरान 15 तोले सोना और पांच हजार रुपये चोरी हो गए थे। मामले में करनाल पुलिस को आरोपी की तलाश थी।


देशभर के आलीशान होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करनाल के होटल में भी चोरी की थी। उससे पूछताछ में 24 वारदातों का खुलासा हुआ है। - शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed