{"_id":"64a914cc6fd788f9e90269c0","slug":"fraud-of-26-lakh-25-thousand-in-name-of-sending-abroad-in-karnal-victim-wanted-to-send-son-to-australia-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: विदेश भेजने के नाम 26 लाख 25 हजार की ठगी, पीड़ित पुत्र व पुत्रवधु को भेजना चाहता था ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: विदेश भेजने के नाम 26 लाख 25 हजार की ठगी, पीड़ित पुत्र व पुत्रवधु को भेजना चाहता था ऑस्ट्रेलिया
Sat, 08 Jul 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:18 PM IST
सार
हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी करनाल से 26 लाख की ठगी का मामला आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बेटे और बहू को विदेश भेजना चाहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करनाल में ऑस्ट्रेलिया में स्टडी बेस पर वीजा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने 26 लाख 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से पहले 20 लाख में बात फाइनल की और बाद में बार-बार पैनेल्टी दिखाकर हड़प लिए 26.25 लाख रुपये। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
गांव छपरा जागीर निवासी बलजीत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पुत्र रविंद्र व पुत्रवधु सोनिया को ऑस्ट्रेलिया स्टडी स्पाउस वीजा पर भेजना चाहता था। जिसके लिए उसने एक वीजा काउंसलर सेक्टर-सात निवासी गुरुवचन सिंह और गोंदर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल एवं सेक्टर-13 निवासी ब्रह्मदत्त उर्फ अजीत से बातचीत की। दोनों आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात फाइनल की।
विज्ञापन
एक लाख दो हजार रुपये फरवरी 2022 को ले लिए
इसके बाद उन्होंने डीसीबी, आईडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया और कहा कि उन्होंने दोनों बच्चों के एफडी करवानी है, फीस भरवानी है। वहीं उन्होंने सिक्योरिटी के तौर पर उससे बैंक की चेकबुक, एटीएम, पासबुक व कुछ चेक पर साइन करवाकर अपने पास रख लिए और अपनी कमीशन के तौर पर एक लाख दो हजार रुपये फरवरी 2022 को ले लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी की फीस, ऑफर लेटर, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, इंटरव्यू, वीजा, मेडिकल, फिंगर प्रिंट के नाम पर और बार-बार पैनेल्टी के दिखा-दिखाकर धीरे-धीरे उस पर से कुल 26 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि ये सब पैसा उसने घर, दुकान पर लोन लेकर और आढ़ती से रुपये उधार लेकर उन्हें दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसको दोनों बच्चों के वीजा व ऑफर लेटर दे दिए। जब उन्होंने उसे चेक करवाया तो दोनों वीजा व ऑफर लेटर फर्जी निकले। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।