फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exposed during remand, youth was dead police,s bullet

रिमांड के दौरान खुलासा, सिपाही की गोली से मरा था युवक

Mon, 14 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 14 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाब से यूपी में पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे 65 लोगों पर फायरिंग व एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों सहित पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दौरान खुलासा हुआ है कि सिपाही रविंद्र की गोली से यूपी के खुशनूद की मौत हुई। पुलिस को पांच-छह अन्य लोगों के नाम भी पता चले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों व तीन गो रक्षक दल के सदस्यों समेत पांच आरोपियों को रिमांड के बाद रविवार को जिला जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। रिमांड के दौरान गन व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बानोखड़ी गांव में रास्ता रोककर यूपी वोट डालने जा रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। कैंटर पर 50 से 60 लोग सवार थे और पंजाब से यूपी जा रहे थे। गोली लगने से यूपी के बल्लामाजरा (सहारनपुर) वासी 25 वर्षीय खुशनूद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 20 साल का रेहान घायल हो गया था। गुरुवार को इंद्री पुलिस ने खुशनूद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, देर रात पुलिस ने इंद्री थाने में दो पुलिस कर्मचारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में ईएचसी सुरेश कुमार, सिपाही रविंद्र, गो रक्षक दल के प्रधान मन्नू निवासी दताना, विक्रम बाणो खेड़ी व संजय राणा मैनमती के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में जांच कर रहे अधिकारी महेंद्र ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें गो तस्कर समझकर कैंटर पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि गो रक्षा दल के लोगों ने उन्हें उकसाया और पुलिस कर्मचारी सुरेश ने दो हवाई फायर किए, जबकि सिपाही रविंद्र ने 11 राउंड फायर किए। इनमें एक गोली खुशनूद की पीठ पर लगी। आरोपियों ने बताया कि इस मामले में पांच-छह और भी आरोपी हैं। इनको पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed