फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Controversy, over, bursing, bursa, tractor-raising, kills, teenager, karnal

बरसीम काटने को लेकर हुआ विवाद, ट्रैक्टर चढ़ाकर किशोरी की हत्या

Mon, 15 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 15 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
असंध के गांव ठरी में खेत में बरसीम काटने को लेकर दो लोगों में हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की 13 वर्षीय बेटी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। किशोरी की हत्या से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी खुशविंद्र सिंह वासी ठरी और पीड़ित जोगा सिंह में काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार सुबह जब आरोपी खुशविंद्र पीड़ित जोगा सिंह के डेरे के पास खेतों से अवैध रूप से बरसीम काट रहा था। जब जोगा सिंह ने आरोपी को बरसीम काटने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी खुशविंद्र सिंह वहां से गुस्से में चला गया और बाद में अपने पिता के साथ ट्रैक्टर लेकर जोगा सिंह के डेरे पर पहुंच गया। आरोपी ने जोगा सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरीके से जोगा सिंह बच गया। वहीं बाद में आरोपी खुशविंद्र सिंह ने डेरे के बाहर खेल रही जोगा सिंह की बेटी गुरनीत कौर (13) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही असंध पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता जोगा सिंह की शिकायत पर आरोपी खुशविंद्र सिंह और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed