फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   beaten the youth, try to kidnapping

युवक को दुकान से निकाल कर पीटा, अपहरण की कोशिश

Sun, 23 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 23 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन

शनिवार रात पांच बदमाशों ने कैंट के विजय रत्न चौक पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक दुकान से युवक को बाहर निकालकर सड़क पर बुरी तरह पीटा। बदमाश चौक पर बीस मिनट पर हुड़दंग मचाते रहे। युवक को बुरी तरह पीटने के बाद बदमाशों ने उसे कार में बिठाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वहां काफी पब्लिक इकट्ठा होने लगी। लोगों को देखकर उन्होंने पीड़ित युवक को कार से निकालकर वहीं फैंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन


पांच बदमाश दिल्ली नंबर की काले रंग की लांसर कार में आए थे। उन्होंने अपनी कार ईदगाह रोड पर खड़ी कर दी और वे राय मार्केट चौक पर पहुंच गए। वहीं उन्होंने एक मोबाइल शॉप पर काम कर रहे युवक को दुकान के भीतर घुसकर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने खूब शोरगुल करते हुए युवक को सड़क पर लिटा दिया और उसे जमकर पीटते रहे। इस दौरान वहां करीबन बीस मिनट तक बदमाशों ने हुड़दंग मचाया। जबकि अंबाला कैंट पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कैंट पुलिस इस चौक से अगले ही सदर बाजार चौंक पर नाका लगाकर रखती है और बाजारों में गश्त करती रहती है। लेकिन अंबाला कैंट पुलिस को बीस मिनट तक उत्पात मचा रहे बदमाशों की करतूत की भनक तक नहीं लगी। युवक को पीटने क बाद उन्होंने युवक को अपनी काले रंग की लांसर कार के भीतर घुसा लिया। लेकिन तभी वहां काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा होने लगा और बदमाश खुद को घिरते हुए महसूस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बदमाशों ने अचानक पीड़ित युवक को कार से बाहर फैंका और फरार हो गए। उधर, लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस की दो पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक बदमाश कार में बैठकर फरार हो चुके थे। उधर, कैंट एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक बताया जा रहा है कि ये झगड़ा मोबाइल के लेनदेन को लेकर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed