{"_id":"6351b5b834e2233d146b39ab","slug":"assets-of-drug-smugglers-worth-rs-2-crore-14-lakh-freeze-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: नशा तस्कर की 2.14 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी की नशा तस्करी के चार मामलों में पाई गई थी संलिप्तता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: नशा तस्कर की 2.14 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी की नशा तस्करी के चार मामलों में पाई गई थी संलिप्तता
Fri, 21 Oct 2022 02:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:25 AM IST
सार
इसके लिए पुलिस को सक्षम प्राधिकारी ने अनुमति दी। इस वर्ष की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। आरोपी के खिलाफ 2005 से लेकर अब तक चार मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। अब पुलिस की ओर से एक और नशा तस्कर की 2.14 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति फ्रीज की है। इसके लिए पुलिस को सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिल चुकी है। इधर, पुलिस ने भी कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विदित हो कि सितंबर माह में पुलिस ने थाना निसिंग क्षेत्र के आरोपी सुबा सिंह निवासी गांव डाचर की संपत्ति को फ्रीज करने के लिए सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को लिखा था। जिसके तहत यह आरोपी फ्रीज संपत्ति को न तो किसी व्यक्ति को बेच सकता है और न ही किसी के नाम स्थानांतरित कर सकता है।
विज्ञापन
आरोपी की नशा तस्करी के चार मामलों में संलिप्तता पाई गई थी। इस वर्ष में पुलिस की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले दो मामलों में पुलिस 5.08 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ 2005 से लेकर अब तक चार मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपी को मिला 45 दिन का समय
कंपीटेंट अथॉरिटी द्वारा आरोपी की जिस संपत्ति को फ्रीज करने की अनुमति दी गई उसमें उसका घर व जमीन शामिल है। इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए कंपीटेंट अथॉरिटी द्वारा आरोपी को 45 दिन का समय दिया गया है। आरोपी इस दौरान अपनी अपील दाखिल करता है तो उसे सुना जाएगा। अन्यथा फ्रीज संपत्ति को भारत सरकार अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही करेगी।
दो साल पुराने मामले में जेल में है आरोपी
थाना सदर में मुकदमा नंबर 923 वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी को 7.5 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था। मामले में आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ दूसरा मामला नंबर 95 वर्ष 2001 में थाना निसिंग में दर्ज किया गया था।
इसमें आरोपी के कब्जे से 160 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुई थी। तीसरा मामला नंबर 368 अगस्त 2005 को थाना असंध मे दर्ज किया गया था। इस मामले मे आरोपी के कब्जे से चार किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। चौथा मामला नंबर 133 जुलाई 2006 को थाना निसिंग में दर्ज किया गया।