{"_id":"57dc4b0f4f1c1bf504d48bff","slug":"arrested-inter-state-fraud-brothers-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर राज्यीय नटवरलाल भाई चढ़े पुलिस के हत्थे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर राज्यीय नटवरलाल भाई चढ़े पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल सहित कई अन्य राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले नटवरलाल ब्रदर्स को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों भाई न्यूज चैनल खोलने और उसमें हिस्सेदारी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प चुके हैं। दोनों लाल और नीली बत्ती लगी गाड़ियों में घूमते थे और अपने साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी रखते थे। इस प्रकार से देखकर कोई भी इनके चंगुल में आसानी से फंस जाता था।
विज्ञापन
थाना सिविल लाईन प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया की रोहित व राहुल श्योराण दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली चैनल के नाम से लोगों से ठगी करते थे। थाना में दोनों पर दो अलग-अलग ठगी के मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि राहुल राणा की शिकायत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि नटवरलाल ब्रदर्स राहुल व रोहित श्योराण ने न्यूज चैनल में हिस्सेदारी के नाम से राहुल राणा व उसके परिवार से 2011 में लाखों रुपयों की ठगी की थी। दिल्ली में भी दोनों के खिलाफ कई ठगी के मामले दर्ज है। आरोपियों ने तीन साल पहले सेक्टर छह में एक फर्जी चैनल का ऑफिस भी बनाया था। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन