{"_id":"5807c22a4f1c1b726b704a87","slug":"arrested-accused-of-firing-running-under-the-strict-supervision-treatment-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोदीपुर के यमुना घाट पर सीआईए टू और गोतस्तरों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश रुकमा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस को देखकर भागने में उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया, जिस कारण उसे ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। यहां पर पुलिस की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले गोस्तकरों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई थी और आरोपी पुलिस की गाड़ियों पर फायर करके फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने कुंजपुरा थाना में 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी रुकमा को मंगलवार को गंगोह के गांव शाहपुर निवासी रुकवा उर्फ रुकमदीन को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके परिजनों ने पुलिस का घेराव किया। हालांकि, पुलिस आरोपी करनाल लेकर पहुंच गई। इससे पहले रुकवा ने चलती बाइक से कूदकर भागने की कोशिश थी, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि ठीक होने पर आरोपी को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
झूठी शिकायत दी थी
गंगोह कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि रुकमा के परिजनों की शिकायत पर करनाल पुलिस कर्मचारियों पर अपहरण व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। अब जांच के दौरान शिकायत झूठी पाई गई। हमने करनाल पुलिस से संपर्क साध लिया और पूरी घटना के बारे में जानकारी ले ली है। इस केस को कैंसिल किया जाएगा। रुकमा निवासी शाहपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
झूठी शिकायत दी थी
गंगोह कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि रुकमा के परिजनों की शिकायत पर करनाल पुलिस कर्मचारियों पर अपहरण व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। अब जांच के दौरान शिकायत झूठी पाई गई। हमने करनाल पुलिस से संपर्क साध लिया और पूरी घटना के बारे में जानकारी ले ली है। इस केस को कैंसिल किया जाएगा। रुकमा निवासी शाहपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन