फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for snatching mobile

करनाल: प्रेमिका को उपहार देने के लिए छीने थे मोबाइल, अब पुलिस ने धरा, एक नाबालिग भी साथ

Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
सार

तीन आरोपियों ने मोबाइल छीनने की वारदात की थी, इसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन
Accused arrested for snatching mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को असंध की सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने प्रेमिका को उपहार देने के लिए मोबाइल छीने थे। सीआईए असंध के इंचार्ज रामफल ने बताया कि निसिंग थाना में राजेश कुमार निवासी निसिंग ने बताया था कि 6 अक्तूबर को पुरानी अनाज मंडी निसिंग में बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मामला: आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
विज्ञापन


यह मामला निसिंग थाना में दर्ज है। जांच सीआईए असंध को सौंपी गई तो 31 अक्तूबर को टीम ने आरोपी साहिल निवासी गांव रसीना जिला कैथल को निसिंग गुरुद्वारा चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। सीआईए असंध इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा दो साथियों के साथ वारदात अंजाम देने का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः खाद की किल्लत: डीएपी न मिलने से आक्रोश, किसानों ने साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम, तीन नवंबर तक का मिला आश्वासन

एक नंबर को नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया। नाबालिग के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने थाना निसिंग से एक अन्य मोबाइल भी छीनने की वारदात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि अपनी प्रेमिका को मोबाइल उपहार में देने के लिए छीने थे। तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed