{"_id":"618026c199433b37a521c3a1","slug":"accused-arrested-for-snatching-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: प्रेमिका को उपहार देने के लिए छीने थे मोबाइल, अब पुलिस ने धरा, एक नाबालिग भी साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: प्रेमिका को उपहार देने के लिए छीने थे मोबाइल, अब पुलिस ने धरा, एक नाबालिग भी साथ
Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
सार
तीन आरोपियों ने मोबाइल छीनने की वारदात की थी, इसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को असंध की सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने प्रेमिका को उपहार देने के लिए मोबाइल छीने थे। सीआईए असंध के इंचार्ज रामफल ने बताया कि निसिंग थाना में राजेश कुमार निवासी निसिंग ने बताया था कि 6 अक्तूबर को पुरानी अनाज मंडी निसिंग में बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मामला: आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
विज्ञापन
यह मामला निसिंग थाना में दर्ज है। जांच सीआईए असंध को सौंपी गई तो 31 अक्तूबर को टीम ने आरोपी साहिल निवासी गांव रसीना जिला कैथल को निसिंग गुरुद्वारा चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। सीआईए असंध इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा दो साथियों के साथ वारदात अंजाम देने का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः खाद की किल्लत: डीएपी न मिलने से आक्रोश, किसानों ने साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम, तीन नवंबर तक का मिला आश्वासन
एक नंबर को नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया। नाबालिग के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने थाना निसिंग से एक अन्य मोबाइल भी छीनने की वारदात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि अपनी प्रेमिका को मोबाइल उपहार में देने के लिए छीने थे। तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।