फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A body of female supervisor was found hanging on fan in Tarawadi of Karnal

करनाल: फंदे पर लटकी मिली नायब तहसीलदार की पत्नी, डायरी में मिला तीन पेज का सुसाइड नोट

Mon, 04 Jul 2022 02:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:55 AM IST
सार

पति व उसके परिवार के सदस्य और एक दोस्त सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डायरी में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
A body of female supervisor was found hanging on fan in Tarawadi of Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे में मार्केट कमेटी के सरकारी क्वार्टर में एक महिला सुपरवाइजर पंखे पर फंदे से लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो डायरी में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन


मरने से पहले महिला ने अपने पति नायब तहसीलदार अचिन को मैसेज किया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर पति, उसके परिवार के अन्य सदस्य व एक दोस्त सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुक्ति मार्केट कमेटी में सुपरवाइजर थी, उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे तरावड़ी थाने में सूचना मिली कि तरावड़ी अनाज मंडी के पास मार्केट कमेटी कार्यालय के पीछे सरकारी क्वार्टर में महिला सुपरवाइजर मुक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही डॉयल 112 पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब साढ़े 11 बजे सरकारी क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर मुक्ति का शव पंखे पर फंदे से लटका था। इसकी सूचना महिला के पति नायब तहसीलदार अचिन व मायके वालों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार सुबह मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने मुक्ति की मौत का जिम्मेदार उसके पति नायब तहसीलदार अचिन और उसके दोस्त व उसके ससुराल वालों को ठहराया। मुक्ति भिवानी के गांव धनाना की रहने वाली थी, उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले जींद निवासी नायब तहसीलदार अचिन के साथ हुई थी।

फिलहाल अचिन भिवानी के बाढ़डा की तहसील में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि अनाज मंडी में कार्यरत सुपरवाइजर मुक्ति मंडी परिसर स्थित सरकारी आवास में अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले ही उसका पति उसके पास आया था।

सुसाइड नोट में लिखा- अंतिम संस्कार में उसके ससुरालियों को न करें शामिल
सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि उसके अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष के लोगों को शामिल न किया जाए। यदि यह सुसाइड नोट महिला ने ही लिखा है तो इससे स्पष्ट है कि वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों से नाखुश थी। इसके पीछे का मुख्य कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


शनिवार रात मार्केट कमेटी के सरकारी क्वार्टर में फंदे पर महिला का शव लटके होने की सूचना मिली थी। परिजनों को सूचना दी गई है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  -संदीप कुमार, तरावड़ी थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed