{"_id":"5cbf668fbdec2214114a52a4","slug":"91556047503-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। नेशनल हाइवे पर शनि मंदिर के पास दी सेंचुरी स्कूल बस ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली हाइवे के बीचों-बीच पलट गई और बस ट्रैक्टर-ट्राली के ऊपर जा चढ़ी। बस में सवार तीन छात्र बुरी तरह से सहम गए और गनीमत रही कि उनको मामूली चोटें आई। वहीं, हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसकी पत्नी व एक अन्य श्रमिक घायल हो गए, जबकि बस के कंडक्टर को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से साइड में करवाकर रास्ता बहाल किया। हादसे के समय बस में केवल तीन ही विद्यार्थी बैठे थे, अगर ज्यादा होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार को दी सेंचुरी स्कूल की बस छात्रों को छोड़कर हाइवे से घरौंडा की तरफ आ रही थी। कोहंड स्थित शनि मंदिर के नजदीक बस के आगे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी। ट्रैक्टर चालक ने हाइवे से सर्विस लेन पर उतरने के लिए ट्रैक्टर धीमा किया तो पीछे से आ रही बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली हाइवे के बीच में ही पलट गई। और बस ट्राली के ऊपर चढ़ गई। बस की टक्कर से ट्राली की ईंटें कई-कई फुट तक हाइवे पर बिखर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक राम सुंदर, उसकी पत्नी व श्रमिक दीपक घायल हो गए, जबकि बस स्कूल बस में सवार दूसरी कक्षा की छात्रा नीतिका, नौंवी के छात्र तरूण व सातवीं कक्षा के छात्र अनुज को मामूली चोटें आईं और कंडक्टर सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बस दुर्घटना की खबर से स्कूल प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में स्टाफ सदस्य घटनास्थल पर पहुंचें। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से साइड में करवाया और रास्ता बहाल किया। स्कूल स्टाफ के मुताबिक बस में तीन छात्र सवार थे। इसमें छात्रा को मामूली चोटें आई है और कंडक्टर सतपाल गंभीर रूप से घायल हुआ। इसको अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है। वहीं, छात्र तरूण का कहना है कि अचानक एक जोरदार झटका उन्हें लगा और बस ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ी हुई थी। गनीमत रही कि वे बस की पीछे वाली सीटों पर बैठे थे। अन्यथा उनको गंभीर चोटें आ सकती थी। वहीं, ट्रैक्टर चालक रामसुंदर ने बताया कि वह कोहंड सर्विस लेन पर जाना चाहता था जैसे ही उसने ट्रैक्टर धीमा किया तो बस ने जोरदार टक्कर मारी ओर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
दी सेंचुरी स्कूल की बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी है। बस में तीन बच्चे और ड्राइवर कंडक्टर सवार थे। छात्रों को मामूली चोटें आई है, जबकि बस कंडक्टर को गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा ट्रैक्टर चालक व महिला भी गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।-देवेंद्र त्यागी, पुलिस अधिकारी, थाना घरौंडा