फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दुकान पर घर का सामान लेने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गांव में तनाव

दुकान पर घर का सामान लेने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गांव में तनाव

Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर घर का सामान लेने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गांव में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव रांवर में मंगलवार रात को करीब दस बजे गांव के ही दो व्यक्तियों ने कहासुनी को लेकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। रांवर निवासी राजीव करियाने की दुकान पर घर का सामान लेने के लिए गया था। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सुबह मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपपी घरौंडा वीरेंद्र सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों सहित ग्रामीणों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चौपाल में एकत्रित होकर पंचायत कर घटना की निंदा की। करीब दो से तीन घंटे तक चौपाल में पंचायत चली। इसमें गांव में हो रही लगातार हत्याओं पर रोष जाहिर किया और पुलिस गश्त की मांग की और शव पोस्टमार्टम हाउस से उठाने से मना कर दिया। पुलिस के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों की पांच सदस्य कमेटी बनाई। यह कमेटी एसपी से मिली। एसपी ने कमेटी को आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी किए जाने, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने व एक बंदूक का लाइसेंस बनाने का आश्वासन दिया। एसपी के आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शाम को पोस्टमार्टम हाउस से शव उठा लिया।

मेरठ रोड पर जाम लगाने पर 50 से 60 लोगों पर मामला दर्ज
राजीव की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ रोड रांवर चौक पर जाम लगा दिया था और वहां प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। डीएसपी ने जाम खुलवा दिया और वहीं सदर थाना पुलिस ने मेरठ रोड जाम करने के आरोपी में अज्ञात 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करियाणे की दुकान पर लेने गया था सामन, आरोपियों ने किया झगड़ा
मृतक राजीव की भाई नसीब ने बताया कि उसका भाई राजीव (28) करियाने की दुकान पर घर का सामान लेने के लिए गया था। जब वह रात को दस बजे उसी दुकान पर बीड़ी का मंडल लेने गया तो वहां उसका भाई राजीव, आरोपी विक्की, पर्व व कमल खड़े थे और उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने जाकर उन्हें समझाया, लेकिन इसी दौरान पर्व ने उसके भाई के हाथ पकड़ लिए और विक्की ने अपनी जेब से चाकू नुमा एक वस्तु निकाली और उसके भाई को मार दी। उसके शोर मचाने पर वे वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद वह घायल अवस्था में अपने भाई को अस्पताल में लेकर गया तो वहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। नसीब ने बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह से गर्भवती है मृतक की पत्नी
मृतक राजीव अपनी पत्नी ज्योति और पांच साल के बेटे के साथ रहता था। उसकी पत्नी छह माह से गर्भवती है। वह मजदूरी का काम करता था। घर में वहीं कमाने वाला था। पति की हत्या की बात सुनकर पति की रो-रो कर कई बार तबीयत भी बिगड़ गई। वह अपने होने वाले बच्चे की सुरत तक नहीं देख सका।

डरे हुए हैं ग्रामीण, पुलिस पीसीआर खड़ी रहने की करी मांग
राजीव की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि गांव में पहले भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं। चौपाल में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि वह अक्सर यहां पीसीआर गश्त या एक पीसीआर इस गांव में ही खड़ी करने की गुहार प्रशासन से लगाते हैं। लेकिन कोई उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं था। तभी गांव में एक ओर हत्या हो गई। पुलिस को चाहिए की एक पीसीआर गांव में रहे और गश्त करे।


रांवर गांव में एक व्यक्ति की चाकू नुमा हथियार से हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। -वीरेंद्र सिंह सैनी, डीएसपी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed