{"_id":"5c4a0a88bdec227362021101","slug":"71548356232-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल आरसी दिखाने पर भी टोल से निशुल्क नहीं जाने देने पर विवाद, चालक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकल आरसी दिखाने पर भी टोल से निशुल्क नहीं जाने देने पर विवाद, चालक से मारपीट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। नेशनल हाईवे पर बसताड़ा स्थित टोल प्लाजा पर लोकल वाहन चालकों के साथ टोल कर्मियों की बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल पहचान पत्र दिखाने के बावजूद वाहन चालकों से टोल को लेकर प्रताड़ित किया जाता है और मारपीट की जाती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी हुआ।
जहां घरौंडा के एक कार चालक के साथ मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। कार चालक ने मधुबन थाने में टोल कर्मियों की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घरौंडा की धर्मबीर कॉलोनी में रहने वाले नीरज पुत्र हंसराज ने मधुबन पुलिस को शिकायत दी है कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी कार से करनाल की तरफ जा रहा था। बसताड़ा टोल प्लाजा पर उसने टोल क्रॉस करने के लिए अपनी गाड़ी की लोकल आरसी दिखाई। टोल पर मौजूद टोल कर्मियों ने आरसी को नामंजूर कर दिया। कर्मचारियों ने टोल को लेकर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद उसने गाड़ी को साइड में लगाया और टोल के नजदीक मौजूद पुलिसकर्मी से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद टोलकर्मी उसके साथ मारपीट करने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि कार चालक नीरज ने टोल कर्मियों के खिलाफ मारपीट व बदसलूकी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।