{"_id":"5af88bda4f1c1bd4408b500c","slug":"71526238170-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने पहले चोरी हुए 350 महिला सूट घरौंडा से हुए बरामद, आरोपी महिला दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात महीने पहले चोरी हुए 350 महिला सूट घरौंडा से हुए बरामद, आरोपी महिला दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
तरावड़ी में करीब सात महीने पहले कपड़े की दुकान से 350 महिला सूट चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और महिला से 350 महिला सूट भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने महिला आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
बता दें इस मामले में आरोपी शुभम और महिला शशि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा हुआ है। तरावड़ी में 17 नवंबर 2017 को एक दुकान से 350 महिला सूट चोरी हुए थे। इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। सीआईए-1 इंचार्ज कमलदीप ने इस मामले की जांच के लिए एएसआई रामफल की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। एएसआई रामफल ने दो आरोपी शुभम व शशि को गिरफ्तार किया, जिसने अन्य आरोपियों के बारे में बताया। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पहले ही जेल भेज दिया। इसके बाद एएसआई रामफल ने रविवार को ारोपी महिला कमलेश शिव कॉलोनी हाल ही साईं बाबा मंदिर घरौंडा को उसकी ननद के घर शास्त्री नगर जिला शामली से गिरफ्तार कर लिया और महिला से पूछताछ कर घरौंडा में तेलु कॉलोनी में एक किराए के मकान से 350 महिला सूट बरामद कर लिए।