फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आलू की बोरियों से भरे कैंटर की जीटी रोड पर ही सीएनजी गैस खत्म, पीछे से आ रही तीन गाड़ियां आपस में टकराई, चालक की मौत

आलू की बोरियों से भरे कैंटर की जीटी रोड पर ही सीएनजी गैस खत्म, पीछे से आ रही तीन गाड़ियां आपस में टकराई, चालक की मौत

Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आलू की बोरियों से भरे कैंटर की जीटी रोड पर ही सीएनजी गैस खत्म, पीछे से आ रही तीन गाड़ियां आपस में टकराई, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर गांव बलड़ी के पास एक कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इस कारण उसके पीछे आ रहे तीन वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर की सीएनजी गैस खत्म होने के कारण कैंटर जीटी रोड पर रुक गया था। इस हादसे में तीन अन्य गाड़ी चालक घायल हो गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर की खिड़की काटकर कैंटर चालक और अन्य घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। कैंटर मालिक देवेंद्र ने बताया कि चालक सुखविंद्र उसका कैंटर चलता है। सुखविंद्र शादीसुदा था। उसकी आठ साल की एक बेटी है। सुखविंद्र सिंह सोमवार रात राजपुरा से डाक लेकर दिल्ली जा रहा था। उसके आगे आलू से भरा एक कैंटर चल रहा था। जैसे ही वह बलड़ी गांव के पास पहुंचा, तो अचानक कैंटर ने ब्रेक लगा दिए और उसके कैंटर से आलू की बोरी भी गिर गई। इस कारण पीछे से आर रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर सवार सुखविंद्र व अन्य गाड़ी सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि आलू लेकर जा रहा कैंटर की सीएनजी गैस खत्म हो गई, इस कारण कैंटर जीटी रोड पर ही रुक गया। इसी कारण दूसरी गाड़ियां आपस में टकराई हैं। मृतक सुखविंद्र का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed