फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के मोबाइल व नकदी चोरी करने पर पकड़ी छह महिलाएं व बच्चे

गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के मोबाइल व नकदी चोरी करने पर पकड़ी छह महिलाएं व बच्चे

Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के मोबाइल व नकदी चोरी करने पर पकड़ी छह महिलाएं व बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। शीशगंज गुरुद्वारे में रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर जब श्रद्धालु लोगों की सेवा कर रहे थे तो कुछ महिलाएं वहां से चोरी करने में जुटी थी। करीब एक दर्जन से अधिक मोबाइल श्रद्धालुओं की जेबों से गायब हो गए, कुछ लोगों की जेबों से जरूरी सामान व नगदी गायब हो गई। अचानक गुरुद्वारे में सूचना कर दी गई कि लोगों की जेबों से सामान साफ हो रहा है। फिर अचानक लोग सक्रिय हो गए। लोगों ने आसपास नजरें दौड़ाई तो धीरे-धीरे कुछ महिलाएं लोगों ने काबू कर ली। बाद में बच्चे भी लोगों ने पकड़ लिए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। काबू किए गए लोगों में छह महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से 14 मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा, उनके पास एक चाकू भी था। कुछ लोगों की चैन स्नैचिंग भी हुई हैै। इधर, तरावड़ी के थाना प्रभारी जसमेर सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मोबाइल और नगदी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज होगा।

रविवार को वसंत पंचमी का त्योहार था। हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेकने तथा गुरुवाणी सुनने के लिए आए हुए थे। जब एक के बाद एक लोगों की जेब से मोबाइल साफ होने लगे तो इसकी सूचना वहां पर मौजूद सेवादारों को दी गई। इसके अलावा यह बात गुरुद्वारे में तेजी से फैल गई कि लोगों की जेबों से नगदी और मोबाईल साफ हो रहे हैं। सेवादार के साथ-साथ लोग भी सक्रिय हो गए। लोगों ने सेवादारों की मदद से जेब तराशने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चों को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सब आरोपी मध्यप्रदेश व बाहर के रहने वाले हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर यह गुरुद्वारे के बाहर सामान बेचने के लिए फड़ी लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही गुरुद्वारे में भीड़ हो गई तो गैंग के लोगों ने काम करना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed