{"_id":"5c33a745bdec22718e0cf84b","slug":"201546889029-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काछवा में घर में लगी आग, 20 बकरियां जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काछवा (करनाल)। काछवा बस अड्डे पर स्थित डकौत बस्ती में रविवार की रात गोपाल के घर में अचानक आग लगने से सामान सहित 20 बकरियां जलकर मर गईं। मकान मालिक उस समय घर पर नहीं था। गोपाल ने बताया कि वह करनाल गया हुआ था। करीब साढ़े 10 बजे उसके मकान में आग लगी। 11 बजे वह घर आया तो उसका सब कुछ जला मिला। गनीमत रही कि उसका 12 वर्षीय बच्चा उस समय अकेला होने के कारण पड़ोस के घर में सोने चला गया था। गांव के सरपंच अजय कुमार को इसकी सूचना दी गई है। गोपाल के अनुसार बकरियों के लिए टीन की छत डाली हुई थी, उसमें वह बकरियों के साथ सोता था। वहां उसका बिस्तर, डैक, चारपाई, कूलर रखा था वह भी जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।