फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टोल बैरियर तोड़ने पर कार के आगे खड़ा हुआ सिक्योरिटी गार्ड, चालक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

टोल बैरियर तोड़ने पर कार के आगे खड़ा हुआ सिक्योरिटी गार्ड, चालक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
टोल बैरियर तोड़ने पर कार के आगे खड़ा हुआ सिक्योरिटी गार्ड, चालक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा
टोल बैरियर तोड़ने पर कार के आगे खड़ा हुआ सिक्योरिटी गार्ड, चालक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक कार चालक ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सिक्योरिटी गार्ड को कंधे और सिर पर चोटें आईं। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज रामकुमार के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे टोल बैरियर तोड़कर एक कार निकल गई। यह देख ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इशारा करने के बाद भी कार में सवार चालक ने अपनी कार नहीं रोकी और कार रोकने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इसके बाद भी आरोपी कार चालक ने कार नहीं रोकी और सिक्योरिटी गार्ड को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद घायल के साथियों ने इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed