{"_id":"5cc9f2a6bdec22071212bcf2","slug":"161556738726-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए वन करेगी कोबरा सांप के जहर के मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा की अनाज मंडी में कोबरा सांप के जहर बेचने वाले पकड़े गए आरोपियों के मामले की जांच अब सीआईए वन टीम करेगी। सीआईए वन के इंचार्ज दीपक ने बताया कि इन आरोपियों को 27 फरवरी को पकड़ लिया गया था। इस दौरान इन आरोपियों से पकड़ा हुए एक किलो 650 ग्राम जहर के सैंपल लेकर मुंबई लैब में भेजे गए थे कि यह तरल पदार्थ जहर है या नहीं। इसकी रिपोर्ट आ गई है जो की वह सांपों का जहर है। इस लिए इस मामले में मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि ये आरोपी कहां से सांप लाते थे और कैसे वह सांपों का जहर निकालते थे और कहां बेचते थे। बता दें वन प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर रामपाल सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने पुलिस की सहायता से घरौंडा अनाज मंडी दुकान नंबर 160 में आरोपियों को पकड़ा था और उनसे एक किलो 650 ग्राम जहर भी बरामद किया था। आरोपी इस जहर को बेचने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।