फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   निसिंग में स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे चोटिल

निसिंग में स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे चोटिल

Fri, 17 May 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
निसिंग में स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। गांव गोंदर से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मोती राम आको देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलमाना की एक बस अचानक खेतों में पलट गई। इसमें सवार करीब 15 स्कूली बच्चों को चोटें लगी। बस पलटते ही बस में फंसे बच्चों की चीक पुकार सुनकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने बच्चों को खेतों में पलटी बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बाद में अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए।
ग्रामीण राजेंद्र प्रभाकर, राजकुमार, रामकरण, महिंद्र सहित अन्य ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे मोती राम आको देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलमाना की एक बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसमें करीब 15 बच्चे सवार थे। गोंदर से अलावला की ओर जाने वाली सड़क पर गोगा पीर मजार के पास नहर के पुल पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित बस सड़क किनारे खेतों में पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में बचाव के लिए हाहाकार मच गया। बस को पलटी देख व बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाल सांत्वना देते हुए बच्चों से उनके परिजनों का मोबाइल नंबर पूछकर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को उपचार के लिए ले गए। गामीणों ने जब ड्राईवर रामधारी से पूछा तो उन्होंने बस का स्टेयरिंग जाम होना बताया।
विज्ञापन


तब आई जान में जान
बस पलटने की सूचना जैसे ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता को लगी वैसे ही वे घटनास्थल की तरफ दौड़ चले। माता पिता के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही थी, क्योंकि जानकारी जिस तरह की मिली थी उससे लग रहा था कि बच्चे हताहत हो गए हैं। माता पिता ने घटनास्थल पर पहुंच ओर अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तब उनकी जान में जान आई। हादसे में बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, किसी भी बच्चे को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed