Hindi News
›
Haryana
›
Karnal News
›
पानीपत डिपो की बस के शीशे तोड़ने का आईटीआई विद्यार्थियों पर एक और मामला दर्ज
{"_id":"5cb77568bdec2214435fd35b","slug":"151555527016-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत डिपो की बस के शीशे तोड़ने का आईटीआई विद्यार्थियों पर एक और मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत डिपो की बस के शीशे तोड़ने का आईटीआई विद्यार्थियों पर एक और मामला दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। आईटीआई चौक पर 12 अप्रैल हो हुए पथराव व फायरिंग से पहले आईटीआई विद्यार्थियों ने जिस रोडवेज बस पर पथराव किया था। उस बस के चालक ने बस पर पथराव करने व उनके साथ धक्का मुक्की करने की सिविल लाइन थाना में शिकायत दे दी है और पुलिस ने करीब 20 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत डिपो बस के चालक कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल वह चंडीगढ़ से रोहतक के लिए चले थे। सुबह जब वह आईटीआई चौक पर पहुंचा तो उस दौरान पुलिस और आईटीआई के करीब 200 विद्यार्थियों में कहासुनी चल रही थी। इस दौरान करीब 20 विद्यार्थी हाथ में पत्थर लेकर उसकी बस के सामने खड़े हो गए और उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद उन विद्यार्थियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।