फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बिजली निगम जेई के साथ मारपीट कर बनाया बंधक

बिजली निगम जेई के साथ मारपीट कर बनाया बंधक

Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम जेई के साथ मारपीट कर बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएसएसआरआई के समीप एक फर्नीचर दुकान मालिक द्वारा जेई के साथ मारपीट कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बिजली निगम के जेई बलविंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को टीम के साथ सीएसएसआरआई के मेन गेट पर पहुंचे। वहां एक फर्नीचर दुकान में बिजली की चोरी का शक हुआ। दुकान में चेकिंग के लिए चले गए और मीटर उपभोक्ता के दुकान के अंदर लगा हुआ है, जिसका मीटर चेक करने के लिए छत के ऊपर मैन पीवीसी से कट लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। उपभोक्ता ने पीवीसी हटाकर छुपा ली और हमारे कर्मचारी के साथ गाली गलौच और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। बिजली चोरी पकड़ने के बाद बिजली मीटर नहीं उतारने दिया। बिजली मीटर उतारने लगे तो राजू व उसका भाई, राजू की धर्मपत्नी, राजू का लड़का और राजू के भाई की धर्मपत्नी मुझसे लड़ने लगे और कमरे में बंधक बना लिया। विभागीय कार्य में बाधा डालना, कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed