फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लड़के के खिलाफ थाने में दी शिकायत, ब्लैकमेलिंग व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप

लड़के के खिलाफ थाने में दी शिकायत, ब्लैकमेलिंग व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लड़के के खिलाफ थाने में दी शिकायत, ब्लैकमेलिंग व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। कस्बे के गांव बल्ला में संदिग्ध हालात में हुई लड़की की मौत के मामले में मृतका के पिता ने मकड़ौली निवासी मोनू के खिलाफ उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत असंध थाने में दी है।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करनाल एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की उसके संपर्क में आ गई। उसने झूठ बोल कर उनकी लड़की को गुमराह कर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने उनकी लड़की की गलत वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती शादी कर ली। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि वह लड़का चरित्र से भी सही नहीं था। उसने उनकी लड़की को ब्लैकमेल किया। इस कारण लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की उनकी इकलौती संतान थी, जिस कारण उनकी प्रॉपर्टी उसकी लड़की के नाम थी। लड़के ने उनकी प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए ही ये सब किया है। अब वह हमारे ऊपर दबाव बनाकर हमारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। लड़की के पिता ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा उनकी लड़की को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को असंध डीएसपी कार्यालय में दोनों पक्षों की पंचायत बेनतीजा रहने के बाद बल्ला गांव के सैकड़ों ग्रामीण करनाल में एसपी सुरेंद्र भौरिया से मिले थे और मामले की निष्पक्ष जांच करवाने व उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस पर एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया था। लड़की के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़की की हत्या नहीं की है बल्कि लड़के से तंग आ कर उसने आत्महत्या की थी। पूरे गांव के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था। लड़के के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस मामले में असंध थाना प्रभारी विरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले में बल्ला निवासी लड़की के पिता ने मकड़ौली कलां निवासी मोनू के खिलाफ एसपी सुरेंद्र भौरिया को शिकायत दी है। यह मामला खुद एसपी के संज्ञान में है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जो आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed