{"_id":"5d6ed2388ebc3e01416b1b28","slug":"crime-karnal-news-knl40341162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने आए बदमाशों ने मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने आए बदमाशों ने मजदूरों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में सोमवार देर रात कई युवकों ने हथियारों से लैस होकर अनाज मंडी की तीन दुकानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एक दुकान में लगी एलसीडी व पैसों का गल्ला भी उठाने की कोशिश की, लेकिन दुकान के अंदर सो रही लेबर के जागने पर ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद हमलावरों ने लेबर के लोगों को मारना शुरू कर दिया। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवकों को इंद्री के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना से खफा होकर मजदूरों ने मंगलवार को मंडी में काम बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लेबर को सुरक्षा प्रदान कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
मजदूरों ने बताया कि रात बारह बजे के करीब कुछ लोग मोटर साइकिल पर आए और दुकान नंबर 157, 158 व 159 में लूटपाट करने की नीयत से अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने एक दुकान का शीशा भी तोड़ा और दुकान में लगी एलसीडी व गल्ला उठाने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर अन्य लोग आए तो बदमाश भाग गए। कुछ देर बाद फिर वह एक स्कॉर्पियो में कई लोग आए और उनके हाथों में डंडे, बिंडे व तेजदार हथियार थे। आते ही उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घटना के बारे में दुकान मालिकों को बताया। पुलिस के आने से पहले ही बदमाश भागने में कामयाब हो गए। मंडी एसोसिएशन के प्रधान हरपाल ने आरोप लगाया है कि शहर में अपराध बढ़ रहा है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाए मूकदर्शक बनी हुई है। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि कुछ हथियार बंद बदमाशों ने दुकानों में लूटपाट करने की कोशिश की है। इसकी शिकायत मंडी एसोसिएशन ने दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।