फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

युवती का मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सिटी थाना क्षेत्र में घर के मालिक ने किराएदार युवती के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे किराया माफ करने का ऑफर भी दिया। जब युवती ने संबंध नहीं बनाए तो उससे कमरा खाली कराने की धमकी दी। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले कमरा किराए पर लिया था। इसमें उसके भाई और पापा रहते थे। पांच छह दिन से मकान मालिक उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। एक दिन वह घर में अकेली थी तो मकान मालिक उसके कमरे में घुस गया और उसे पीछे से पकड़ लिया और संबंध बनाने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो उसने धमकी दी कि उनका कमरा खाली कर दो। उसने कहा कि वह दस दिन में कमरा खाली कर देंगे। इसके बात वह नशे की हालत में रात को फिर आया। कमरे में वह अपनी सहेली के साथ थी। उसने उसे दोबारा से संबंध बनाने के लिए कहा और जबरदस्ती करने लगा। उसे जबरदस्ती करते कहा कि वह उसके साथ संबंध बनाएगी तो वह उनका किराया माफ कर देगा। इसके बाद उसने उसकी सहेली के साथ भी छेड़छाड़ की। उन्होंने उसका विरोध किया तो वह सुबह अपनी पत्नी को लेकर आया और उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहने लगा और उन्हें गालियां देने लगा। जब उसका भाई मकान मालिक को गाली देने से रोकने लगा तो उसके भाई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed