फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporations team conducted raids in many districts to catch electricity theft in Haryana 

बिजली चोरी रोकने के लिए छापे: अंबाला में टीम को बंधक बना फोन छीने, पानीपत कार्यालय में मारपीट

Wed, 27 Oct 2021 03:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 03:10 AM IST
सार

बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए बिजली निगम की टीम ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान कई जगह निगम की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
Corporations team conducted raids in many districts to catch electricity theft in Haryana 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बिजली निगम की टीमों ने करनाल, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापे मारे। इस दौरान बिजली चोरी में धरे गए उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही जुर्माने भी लगाए गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने अंबाला में निगम की टीम को बंधक बना लिया और उनके फोन छीन लिए। दो घंटे बाद अन्य ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उन्हें मुक्त किया गया। दूसरी ओर पानीपत में छापामारी से नाराज उपभोक्ता ने निगम कार्यालय पहुंचकर तीन कर्मियों से मारपीट की। मामले में शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनहेड़ी में बिजली मीटर की जांच के लिए गई टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस दौरान उनके फोन भी ग्रामीणों ने ले लिए, ताकि वह पुलिस व विभागीय अधिकारियों से संपर्क न कर सकें। लगभग दो घंटे बाद अन्य लोगों के हस्तक्षेप पर निगम कर्मियों को मुक्त किया गया। वहीं छावनी क्षेत्र की 12 टीमों में तैनात 80 कर्मचारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापे मारे और चोरी के 44 मामले पकड़े हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पानीपत में मॉडल टाउन के पास सतकरतार कॉलोनी में बिजली निगम की टीम ने छापामारी का एक उपभोक्ता का मीटर उखाड़ लिया। इससे नाराज उपभोक्ता ने बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर एक कर्मी के साथ मारपीट की, जबकि दो अन्य को दांत से काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जाट आरक्षण आंदोलन: तीन आरोपियों को अदालत ने किया बरी, फैसले में लिखा– पुलिस ने जांच में बरती लापरवाही

इससे निगम कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इस बीच उपभोक्ता भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी उपभोक्ता को थाने बुलाया। वहां परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और करनाल में भी बिजली निगम की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापे मारे गए और बिजली चोरी मिलने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed