फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona's shadow on Ramlila, after two years, two meetings will celebrate Dussehra

रामलीला पर कोरोना का साया, दो साल बाद दो सभाएं मिलकर मनाएंगी दशहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Corona's shadow on Ramlila, after two years, two meetings will celebrate Dussehra
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। दो साल बाद भी रामलीला पर कोरोना साया है। ऐसे में इस बार शहर में केवल एक ही दशहरा उत्सव मनेगा। शहर की दो बड़ी रामलीला कमेटियां मिलकर आयोजन करेंगी। इनमें श्री रामायाण पाठक सभा रामलीला भवन के मंच पर रामलीला मंचन करेगी। वहीं श्री रामलीला सभा की ओर से शोभायात्रा के साथ रावण दहन का आयोजन होगा। इस बार के आयोजन में यह भी खास बात है कि कर्ण नगरी के कलाकार ही रामायण के विभिन्न किरदार निभाएंगे।
गत वर्ष कोरोना के कारण रामलीला नहीं हो पाई। इस बार हालात कुछ ठीक हैं। जबकि 1947 में विभाजन और 1975 में इमरजेंसी के दौरान भी रामलीला का मंचन हुआ था। शहर में केवल एक ही जगह पर रामलीला मंचन होगा। जबकि हर बार कर्ण नगरी की दोनों स्टेज (रामलीला भवन और जनता मंडी) में रामलीला मंचन होता था। 1904 से श्री रामलीला सभा के मंच पर हर साल कोई न कोई क्लब मंचन करता और सभा दशहरा मनाती। वहीं 1906 से श्री रामायण पाठक सभा भी रामलीला का मंचन कर रही है, करीब एक दशक से इनका आयोजन जनता मंडी के मंच पर हो रहा था।
विज्ञापन

116 साल पहले जिस मंच से हुई थी शुरुआत वहीं होगा इस बार मंचन
श्री रामायण पाठक सभा के अध्यक्ष विजय सिंगला का कहना है कि इस बार कोरोना के हालात कुछ ठीक हैं। ज्यादा भीड़ नहीं होने देंगे। प्रभु राम के आयोजन को लेकर सभी में उत्साह है, क्योंकि गत वर्ष रामलीला मंचन नहीं हो पाया था। 116 साल से रामलीला करते आ रहे हैं। हमारे क्लब ने रामलीला भवन एवं रामलीला सभा के मंच से ही शुरुआत की थी। कुछ सालों से जनता मंडी में हमने अपनी स्टेज बनाकर यहां रामलीला कर रहे थे। इस बार आयोजन भवन के हॉल में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पीढ़ियां एक साथ मंच पर दिखाएंगी प्यार और तकरार
श्री रामायण पाठक सभा के निर्देशक अनिल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में करीब 45 कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय करते हैं। जिनमें 10 से 70 वर्ष की आयु के कलाकार शामिल हैं। एक परिवार की तीन-तीन पीढ़ियां एक साथ मंच पर दिखाई देंगी। इसमें अलग-अलग जोड़ियां दिखेंगी। कहीं भाईयों का प्यार और कहीं एक दूसरे के विरोधी दिखेंगे। कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। पहले नवरात्र पर भूमि पूजन के साथ ही आयोजन का आगाज होगा।

वृंदावन और आयोध्या नहीं कर्ण नगरी के कलाकारों को मंच समर्पित
श्री रामलीला सभा के प्रधान अजय जैन ने बताया कि 118 साल से सभा के मंच पर रामलीला होती आ रही थी, इस बार मंच कर्ण नगरी के कलाकारों यानी शहर की संस्था श्री रामायण पाठक सभा को समर्पित किया है। सभा हमारे विशेष आग्रह पर आयोजन कर रही है। जबकि पिछले कई सालों से वृंदावन और अयोध्या के कलाकार यहां मंचन करते रहे हैं। 15 को दशहरा और 16 को भरत मिलाप राज तिलक के अलावा तीन शोभा यात्रा भी सभा की ओर से निकाली जाएंगी।
रामलीला का इस दिन यह होगा मंचन-
07 अक्तूबर : नारद मोह
08 अक्तूबर : श्री राम जन्म
09 अक्तूबर : सीता स्वयंवर
10 अक्तूबर : श्री राम वनवास
11 अक्तूबर : भरत मिलाप
12 अक्तूबर : सीता हरण
13 अक्तूबर : लंका दहन
14 अक्तूबर : लक्ष्मण मूर्छा
15 अक्तूबर : रावण वध
16 अक्तूबर : राज तिलक
इस दिन निकलेगी शोभायात्रा
- 09 अक्तूबर को देवी मां का पंखा।
- 10 अक्तूबर को भगवान राम की बारात।
- 15 अक्तूबर को दशहरा के दिन शोभा यात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed