फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   corona double century in karnal

ढाबा कर्मियों की बनी नई चैन 18 मिले पॉजिटिव, जिले में 234 आये केस, दो की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
corona double century in karnal
जिले में अब ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की नई चेन शुरू हो गई है। ढाबों पर काम करने वाले 18 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यदि पूरे जिले की बात करें तो रविवार को 234 केस सामने आए हैं। वहीं बीबीपुर निवासी 36 वर्षीय महिला और सदर बाजार निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

सोनीपत में दो ढाबों पर कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को करीब 22 ढाबों पर जाकर वहां की व्यवस्था जांची और 190 कर्मचारियों के सैंपल लिए। इनमें से 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए, जिनमें सैनी ढाबा, मयूर ढाबा, झिलमिल ढाबे सहित अन्य ढाबे पर काम करने वाली कर्मचारी शामिल हैं। इनसे अलग 10 बैंक कर्मचारी, 6 पुलिसकर्मी, पांच कैदी सीएसएसआरआई कैंपस में चार केस, एक डॉक्टर और एक पोस्ट ऑफिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 55408 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 50097 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 3980 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 49 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1457 एक्टिव हैं। जबकि 2474 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। रविवार को 234 केस में से 50 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 184 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रविवार को 80 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके।
विज्ञापन

आज फिर लिए जाएंगे ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को एकबार फिर ढाबों पर जाकर वहां की व्यवस्था देखेगी और वहां के कर्मचारियों के सैंपल भी लेगी।
कहां कितने मिलने कोरोना संक्रमित
सेक्टर 13 में 18 केस इनमें एक ही परिवार के 4 केस शामिल हैं। सेक्टर 7 में 12 केस जिसमें एक ही परिवार के 6 केस शामिल हैं पुलिस लाइन में 5 केस, सेक्टर 8 में 5 केस, न्यू अशोक नगर में 2 केस, जनकपुरी में 3 केस, मॉडल टाउन में 4 केस, सदर बाजार में 4 केस, शिव कॉलोनी में 4 केस, सेक्टर 12 में दो केस, चांद सराय में 2 केस, जुंडला गेट पर दो केस, सेक्टर 5 में 5 केस, बुड्ढा खेड़ा में 3 केस, रामनगर में दो केस। इनसे अलग जनकपुरी, कलंदरी गेट, मधुबन, मॉडल टाउन, बिजली बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 32, गांव दहा, सेक्टर 14, सीएचडी सिटी, जैन कॉलोनी घरौंडा, सेक्टर 35, नरसी विलेज, करण विहार, अर्जुन नगर, विकास नगर, जलमाना, असंध, पबाना हसनपुर, तरावड़ी सहित अन्य जगहों पर कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed