फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   coriander of 10 for 40 rupees

10 रुपये वाला धनिया मोबाइल एप पर 40 रुपये प्रति किलो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
coriander of 10 for 40 rupees
लॉकडाउन में लोगों को घर द्वार पर ही सब्जी और फल मिलें, इसके लिए प्रशासन की ओर से नीड्स ऑन व्हील मोबाइल एप तैयार कराया गया। जहां लोग सिंगल क्लिक पर ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन एप एजेंसी मनमाने सब्जी और फलों के दाम वसूल रही है। मार्केट कमेटी की ओर से तय किए दामों से इनके दाम काफी ज्यादा हैं। बुधवार को कमेटी की ओर से धनिया का 10 रुपये रेट तय किया गया। जबकि मोबाइल एप पर यह 10 रुपये 250 ग्राम यानी 40 रुपये प्रति किलोग्राम लगाया जा रहा है। इसी तरह अन्य सब्जियों और फलों के दामों में भी काफी अंतर है। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव से बात की तो उन्होंने एजेंसी को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि खुद ही रेट लगा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी अमर उजाला की टीम मंडी और एप के रेटों की पड़ताल की तो तब भी डेढ़ से दो गुणा ज्यादा दाम निकले।
विज्ञापन

जब डिलीवरी चार्ज ले रहे तो दाम ज्यादा क्यों?
सब्जी मंडी में रोजाना काफी संख्या में मोबाइल एप से ऑनलाइन ऑर्डर आ रहे हैं। एक दुकानदार के अनुसार उनके पास रोजाना 300 के करीब ऑर्डर आते हैं। मोबाइल एप पर रेट फिक्स होते हैं। कम से कम 150 रुपये का ऑर्डर करना जरूरी है। इस पर भी 30 रुपये का डिलीवरी चार्ज अलग से है। एडवोकेट राजेश शर्मा व एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि फिर एजेंसी महंगे दाम पर सामान क्यों बेच रही है, जो रेट प्रशासन ने तय किए हैं, उन पर सामान क्यों नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

22 अप्रैल के तय रेट और मोबाइल एप के दाम में अंतर
फल तय दाम एप पर
संतरा 65 से 75 80
मौसमी 30 से 40 46
अंगूर 60 से 70 100
सेब 90 से 110 130
अनानास 45 से 55 75
सरदा 60 70
नारियल पानी 40 45
आम 60 से 75 100
सब्जी तय दाम एप पर
टमाटर 15 से 20 30
पालक 15 20
हरी मिर्च 20 से 30 50
भिंडी 45 से50 60
धनिया 10 40
घीया 10 20
बंद गोभी 10 16
बैंगन 20 30
गाजर 35 40
करेला 35 से 45 60
अरबी 70 80
हम सिर्फ जनरल रेट जारी करते हैं, इस रेट पर रेहड़ी और टेंपों पर सामान बिकता है। मोबाइल एप की एजेंसी अपना रेट खुद लगा रही है। ज्यादा क्यों वसूल रहे हैं, इसका पता नहीं। लेकिन हमारे तय किए रेट से ज्यादा रेहड़ी और टेंपो वाले नहीं वसूल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुंदर लाल, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed