फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Continue the sketch of the accused, the child's identity

आरोपी का स्केच जारी, बच्ची ने की पहचान

Mon, 02 Jun 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 02 Jun 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
एक स्कूली छात्रा के साथ हुए दुराचार के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग
विज्ञापन
लगे हैं। पुलिस ने आरोपी का स्कैच तैयार कर जारी कर दिया है, जिसे पीड़ित बच्ची को दिखाया गया है।

बच्ची ने स्कैच में आरोपी की पहचान की है और पुलिस ने इस स्कैच को जारी कर दिया है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने गांव मलिकपुर में एक लड़की और गांव शेखपुरा के पास किसी शिक्षिका से भी छेड़छाड़ की थी। पुलिस अब इनसे भी बातचीत कर रही है।

इसके अतिरिक्त पुलिस के हाथ एक जूता लगा है, जिसे आरोपी का माना जा रहा है। साथ ही उस क्षेत्र में टॉवर वाली मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों और सफेद इनोवा गाड़ी वाले लोगों को भी जांच में शामिल कर रही है। जांच टीमों की संख्या छह से बढ़ाकर दस कर दी गई है और आरोपी पर रखे 50 हजार रुपये के इनाम को भी दोगुना किया जा सकता है।

आप कार्यकर्ताओं ने दिया मौन धरना
31 मई तक दिए गए अल्टीमेटम के खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना घरौंडा के समक्ष धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दो डीएएपी के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। डीएसपी जोगिंद्र राठी ने आप कार्यकर्ताओं को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आप कार्यकर्ता रविवार को सुबह नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और बाद में मुंह पर काली पट्टियां बांधकर पुलिस स्टेशन पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लगभग 20 मिनट तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे।

वीरवार तक का अल्टीमेटम दिया
डीएसपी जोगिंद्र राठी आप कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह गुजर चुका है, लेकिन पुलिस आज तक भी आरोपी का गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिससे छात्रा की हालत खराब हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को वीरवार तक आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पुलिस ने समयावधि के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो आप कार्यकर्ता आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।


डीएसपी जोगिंद्र राठी ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है और कई संदिग्ध गाड़ियों के चालकों व मालिकों को पुलिस स्टेशन में बुलाकर जांच भी की है। पुलिस शीघ्र आरोपी का स्कैच जारी करेगी। उन्होंने कहा कि लगभग दस पुलिस टीमें इस मामले पर कार्य कर रहीं है और घरौंडा, असंध, समालखा, रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्रों में सभी सफेद इनोवा व अन्य वाहनों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टम्प टेक्नोलॉजी के सहारे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपील की है कि इस मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सहयोग करें।

पुलिस घटना के क्षेत्र मोबाइल टावरों की रेंज में आने वाले सभी मोबाइलों की जांच कर रही है और लोगों को पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास एक जूता मिला है, जो मलेरकोटला की किसी कंपनी में बना है। जूते की कीमत 400 से 500 रुपये आंकी गई है, जिससे पुलिस आरोपी की हैसियत का अनुमान लगा रही है। अब तक की पड़ताल से पता चला है कि आरोपी की आंखें लाल थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने कई प्रकार के नशे कर रखे हैं।

ये है मामला
27 मई को एक स्कूली छात्रा के साथ एक अज्ञात वाहन चालक ने दुराचार किया था। बाद में आरोपी छात्रा को मुनक के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दो घंटे के बाद छात्रा को बरामद कर लिया था, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस कारण लोगों में पुलिस के प्रति गहरा रोष पनप रहा है और पुलिस ने दो दिन पूर्व नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed