{"_id":"683cc0e6f01bd534810c2cfa","slug":"contaminated-water-supply-in-seven-colonies-of-the-city-karnal-news-c-18-knl1008-660366-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर की सात कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर की सात कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की जल व्यवस्था में सुधार के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की ओर से किए गए तमाम प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। विभागों की ओर से स्कॉडा, जल जीवन मिशन व कई योजनाएं भी चलाई गईं लेकिन आज तक शहर की जल व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पाई है। शहर की सात कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है।
यह समस्या वसंत विहार, शांति नगर, अशोक नगर, जनकपुरी, शिव कॉलोनी पार्ट दो, गौरैया एन्क्लेव व आरके पुरम पार्ट दो में है। पूरे प्रेशर के साथ पानी न आने से लोगों की पानी की टंकी नहीं भर पाती और वह दिनभर पानी के लिए तरसते हैं। अशोक नगर में पिछले दो सप्ताह से सुबह व शाम के समय पूरे प्रेशर से पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी हो रही है।
पानी आता है तो उसमें गंदगी आती है, कई बार तो टोंटी को खुला छोड़कर पानी का इंतजार करना पड़ता है। वहीं पिछले वर्ष जनकपुरी व शिव कॉलोनी पार्ट दो में पानी की इतनी ज्यादा किल्लत हुई कि कई दिनों तक पानी का टैंकर मंगवा कर लोगों को अपने घरेलू काम करने पड़े।
विज्ञापन
अशोक नगर के लोगों का कहना है कि यहां जलापूर्ति में लगातार गंदगी आ रही है। सुबह व शाम के समय न तो पूरे प्रेशर से पानी आता और न ही साफ-सुथरा पीने लायक यह पानी होता है। इस बारे कई बार वार्ड पार्षद को बोल चुके है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वहीं जनकपुरी में पूरे प्रेशर के साथ पानी न आने से दिनभर टंकी खाली रहती है।
पहली मंजिल पर ही रखी टंकियों में भी पानी नहीं पहुंच पाता। शिव कॉलोनी पार्ट दो में दिन के समय पानी बिल्कुल नहीं आता। शाम को जब लोग अपने मोटर बंद कर लेते है तो सिर्फ 10 से 15 मिनट तक ही पानी सही से आता है इतनी देर में न तो पानी की टंकी भर पाती और न ही रोजाना के कार्यों के लिए पानी की जरूरत पूरी हो पाती।