फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress opens front against BJP government, starts vote thief-leave-the-throne movement

Karnal News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, वोट चोर-गद्दी छोड़ आंदोलन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congress opens front against BJP government, starts vote thief-leave-the-throne movement
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली कॉन्फ्रेंस के बाद पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ बुधवार से मोर्चा खोल दिया। वोट चोर-गद्दी छोड़ आंदोलन की कर्णनगरी से शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन से पूर्व चुनावी प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा किया। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का पन्ना प्रमुख बताया। सरकार को ही अवैध बता दिया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई को हर घर-हर बूथ तक ले जाना है। उन्होंने हाथ उठवाकर लोगों से साथ देने का वादा लिया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय जाकर उपायुक्त तो राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। करनाल के सेक्टर-12 में आंदोलन के तहत पहली सभा में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने तंत्र, मंत्र, यंत्र का प्रयोग करके चुनाव आयोग से मिलकर जनभावना के विपरीत अवैध तरीके से सरकार बनाई है। दस साल बाद भाजपा को सीएम का चेहरा बदलना पड़ा। धन बल, मीडिया का दुरुपयोग करके 25 लाख संदिग्ध वोट बनवाए।
विज्ञापन

होटल में कांग्रेस से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिर्फ 2000 मतो से हारे, जहां एक ही घर से 500 वोट बनाए गए, जबकि वास्तव में उस घर में सिर्फ सात वोट हैं। करनाल की पूर्व विधायक सुमिता सिंह के पते पर भी नौ फर्जी वोट बना दिए गए। पांच सालों का रिकॉर्ड रहा कि पोस्टल बैलेट में जो पार्टी जीती, उसी की सरकार बनी लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट में तो कांग्रेस जीती पर सरकार भाजपा ने बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विदेशों से फोन करके फिरौती मांगे जाने, पुलिस अधिकारियों के आत्महत्या करने के साथ धान व कुर्सी घोटाले का भी मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अब हरियाणा की आवाज उठानी है। नायब सरकार नहीं ये नाजायज सरकार है, इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली की घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद हरियाणा राज्य व करनाल जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संदिग्ध वोटों का आंकड़ा दिया। उन्होंने कहा कि इस समय लोकतंत्र संकट में है, हरियाणा की अवैध सरकार के खिलाफ हर शहर और हर गांव में किसानों, फौजियों, दलित, पिछड़ों समेत सभी को वोट चोरी की सच्चाई बतानी होगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुड़थे, दिव्यांशु बुद्धिराजा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, कैलाशो सैनी, वीरेंद्र राठौर, राकेश कंबोज, भीम सैन मेहता, बख्शीश सिंह विर्क, सुल्तान सिंह जडोला, धर्मपाल गोंदर, सुरेंद्र नरवाल, भूपिंद्र लाठर, सचिन कुंडू, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पराग गाबा, जींद जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, सुरेश मलिक, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, पूनम चौहान, कंवर सिंह छोक्कर, कमला मान आदि मौजूद रहे।


---
वोट चोर-गद्दी छोड़ आंदोलन की हरियाणा फाइल-
- सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने टीम राहुल गांधी की ओर से तैयार हरियाणा फाइल के हवाले से कहा कि दो करोड़ मतदाता और तीन करोड़ की आबादी वाले हरियाणा राज्य में 25 लाख वोट संदिग्ध हैं। कई जगह एक आदमी के सौ-सौ वोट तो कई जगह ऐसे वोट भी हैं, जिनका अस्तित्व ही नहीं है। ऐसे वोट भी मिले जो एक ही नाम से आदमी और महिला के हैं। होडल में एक ही घर में 500-500 वोट मिले। 500 वोट वाला घर भाजपा के पूर्व पार्षद का निकला, जहां केवल सात लोग ही रहते हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में मात्र आधा प्रतिशत मत के अंतर से सरकार का फैसला हुआ। भाजपा-कांग्रेस के बीच महज 22 हजार वोटों का फर्क रहा। भाजपा को 39.9 प्रतिशत तो कांग्रेस को 39.5 प्रतिशत वोट मिला। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिला, जबकि कांग्रेस को 47.6 प्रतिशत यानी ढाई प्रतिशत वोट अधिक मिला था।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने करनाल जिले की पांच विधानसभा सीटों की फाइल खोलते हुए कहा कि नीलोखेड़ी में 57000, इंद्री में 38715, करनाल में 21953, घरौंडा में 69679 और असंध में 32304 यानी सभी पांच सीटों पर कुल 2,13,805 वोटों की गड़बड़ी की गई। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में 3.50 लाख वोट काटे गए।



चेहरा दिखाने की होड़, धक्कामुक्की

- कांग्रेस की जनसभा में सांसद दीपेंद्र गुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे तो कांग्रेसियों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया, वह नेताओं को अपना चेहरा दिखाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए मंच पर चढ़ने के लिए उतावले हो गए। मंच पर अफरातफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया। धक्कामुक्की के बीच एक महिला कार्यकर्ता ने भी कई लोगों के कपड़े खींचते हुए रोका। एक कार्यकर्ता ने मंच पर न जाने देने पर लगाया कि केवल बड़े और पैसे वाले लोग मंच पर जा रहे हैं।

---



नाम छूट गया तो कूटेंगे....

- कांग्रेस की जनसभा के मंच पर माइक पकड़ते ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंच पर और सामने बैठे नेताओं के नाम लेने शुरू कर दिए। घरौंडा से चुनाव लड़ चुके अनिल राणा जो सामने बैठे थे, उन्हें मंच पर आने का इशारा किया लेकिन मंच पर पहले से ही भारी भीड़ थी, इसलिए वह जहां के तहां बैठे रहे। नामों की सूची के बाद मंच व सामने देखकर वह नाम बोलते रहे, इसका कारण बताते हुए बोले-नाम छूट गया तो ये कूटेंगे...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed