{"_id":"690e4ae43c6b46662a0f50e9","slug":"condemnation-of-attack-on-state-president-of-brahmin-khap-karnal-news-c-18-knl1008-776085-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले की निंदा
Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा पर हुए हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए। समाज के लोगों ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक के उपरांत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिवालय पहुंचकर एसपी गंगाराम पुनिया को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि वह सर बीएन राव जी की पुण्यतिथि को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना चाहते थे। इस बीच उन पर हमला किया गया। एसपी गंगाराम पुनिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, जिले सिंह पिचौलिया, सुशील गौतम, मोनू रावण, संजीत शर्मा, नाथी राम, सुरेंद्र समौरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन