{"_id":"6952e1a8d13a552fd00454f2","slug":"computer-courses-and-libraries-will-be-opened-in-bal-bhavan-and-assandh-karnal-news-c-18-knl1018-812424-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाल भवन व असंध में शुरू होगा कंप्यूटर कोर्स और खुलेगी पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाल भवन व असंध में शुरू होगा कंप्यूटर कोर्स और खुलेगी पुस्तकालय
Tue, 30 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बाल कल्याण विभाग की ओर से नव वर्ष में युवाओं के लिए कंप्यूटर कोर्स और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में बाल भवन में पहले से ही पांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं जिले में कंप्यूटर कोर्स और असंध में कंप्यूटर कोर्स के साथ पुस्तकालय का भी निर्माण किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू ने बताया कि इन कोर्स में अधिक जरूरतमंद युवाओं को कम फीस के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए कोर्स का विस्तार किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कंप्यूटर बेसिक्स, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग, ई-मेल, टाइपिंग, डाटा एंट्री, ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के साथ-साथ आगे चलकर एडवांस कोर्स जिनमें सॉफ्टवेयर व डिजिटल स्किल्स भी शामिल की जाएंगी। कंप्यूटर कोर्स के लिए हारटोन जैसे केंद्रों से टाइअप कर बेहतर प्रशिक्षण देने की पूरी कोशिश की जाएगी साथ ही कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
असंध में भी शुरू होगा कंप्यूटर कोर्स, खुलेगी लाइब्रेरी
बाल भवन की गतिविधियों का दायरा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा। असंध में भी कंप्यूटर कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही वहां एक लाइब्रेरी भी खोली जाएगी, जहां छात्र-छात्राओं और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान और कॅरिअर से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलेगी।
विज्ञापन
हमारा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद युवतियां संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। अगले वर्ष बाल भवन में कंप्यूटर कोर्स शुरू किया जाएगा, जिसमें कम फीस रखी जाएगी। बेसिक से एडवांस तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। असंध में भी कंप्यूटर कोर्स और लाइब्रेरी खोलने की तैयारी है। भविष्य में और भी कई योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें।- जिला बाल कल्याण अधिकारी, मंजू चौधरी