{"_id":"1be5fe6d5eae39ddd70977836628c8ef","slug":"commission-agent-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के लेनदेन में आढ़ती का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के लेनदेन में आढ़ती का बहिष्कार
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में करोड़ों के लेन-देन को लेकर मंडी के आढ़तियों ने एक आढ़ती
विज्ञापन
की दुकान पर ताला जड़ दिया। इसके बाद आढ़ती दुकान के आगे धरने पर बैठ गए।
आढ़तियों ने देनदार आढ़ती व राइस शेलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़तियों
ने देनदार आढ़ती के साथ व्यापारीकरण का बहिष्कार कर दिया।
इस मामले में आढ़ती सोमवार को हलका विधायक हरविंद्र कल्याण से मिलेंगे। इसके बाद ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अनाज मंडी प्रधान पवन गुप्ता, सरदार सतविंद्र सिंह, पवन गुप्ता, राजन, राजेश गुप्ता आदि व्यापारी एकत्रित होकर देनदार एक आढ़ती की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने आढ़ती के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, बल्कि वे धरने पर बैठ गए।
व्यापारियों ने बताया कि एक आढ़ती ने पिछले सीजन में मंडी के आढ़तियों से धान की खरीद की थी, लेकिन फर्म के मालिक ने किसी भी आढ़ती के रुपये अभी तक नहीं दिए। पिछले एक साल से रुपये देने पर आढ़तियों को गुमराह किया जा रहा है। नई अनाज मंडी के व्यापारियों का कहना है कि उनका शैलर मालिकों व प्रचेजरों पर लगभग एक अरब रुपये बकाया है।
रुपये का लेन-देन न होने से आढ़तियों के पसीने छूटे हुए हैं। बता दें धान का सीजन भी सिर पर है, इसलिए पिछले सीजन के बकाये को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि सोमवार को विधायक से मिलेंगे, इसके बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। मंडी प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि शाम को देनदार व्यपारी नेे रिवाल्वर निकालकर व्यापारियों को धमकी दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने घरौंडा थाने में पहुंचकर नारेबाजी की।
बहिष्कार