फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Come on NH-44 today only if necessary, otherwise adopt alternate route

जरूरी होने पर ही आज एनएच-44 पर आएं, अन्यथा अपनाएं वैकल्पिक मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Come on NH-44 today only if necessary, otherwise adopt alternate route
करनाल। नई अनाज मंडी में एकत्र होकर किसान लघु सचिवालय के घेराव पर अड़े हैं तो जिला प्रशासन भी घेराव न होने देने और राष्ट्रीय राजमार्ग को किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने देने का एलान कर चुका है। ऐसे में आम आदमियों के लिए जिला प्रशासन ने सुझाव दिया है कि बेहद आवश्यक होने पर ही राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का प्रयोग करें। साथ ही हाईवे के अलावा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुझाई है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक आने का सीधा रास्ता तो राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (दिल्ली-चंडीगढ़ हाई-वे) ही हैं, दूसरा रास्ता हाईवे के किनारे साइड रोड भी हैं और इसके बाद शहर के अंदर से लघु सचिवालय पहुंचा जा सकता है। किसानों के हाईवे से होकर लघु सचिवालय पहुंचने की संभावना है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट कहा है कि वह हाईवे जाम नहीं होने देंगे और न ही लघु सचिवालय का घेराव करने देंगे। ऐसे में किसानों को नई अनाज मंडी में भी रोका जा सकता है और हाईवे पर आने से भी। ऐसे में आशंका है कि हाईवे पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने आमजन को सलाह दी है कि वह बेहद जरूरी होने पर ही इस हाईवे का प्रयोग करें। अन्यथा वैकल्पिक मार्ग अपनाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

ये हैं वैकल्पिक मार्ग
-दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पैप्सी पुल (पानीपत) से होते हुए मुनक से असंध व मूनक से गगसीना, घोघड़ीपुर से होते हुए करनाल के हांसी चौक, बाईपास पश्चिमी यमुना नहर से होते हुए कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त हल्के वाहनों को मधुबन, दाहा, बजीदा, घोघड़ीपुर से होते हुए हांसी चौक, बाईपास यमुना नहर कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को पीपली चौक (कुरुक्षेत्र) से लाडवा, इंद्री, ब्याना, नेवल, कुंजपुरा से होते हुए नंगला मेघा, मेरठ रोड़ से होते हुए अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड 44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त हल्के वाहनों को रंबा कट तरावड़ी से रंबा चौक इंद्री रोड से होते हुए संगोहा, घीड़, बड़ागांव, नेवल, कुंजपुरा से हेते हुए नंगला मेघा, मेरठ रोड से होते हुए अमृतपनुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा।

---------
आवागमन में दिक्कत हो तो डॉयल करें
उपायुक्त ने बताया कि यदि मार्ग में किसी प्रकार की कोई बाधा हो तो थाना प्रबंधक (यातायात) करनाल के मोबाइल नंबर-9729990722 व इंचार्ज सिटी ट्रैफिक करनाल के मोबाइल नंबर- 9729990723 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed