फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Colonizers will not be able to charge electricity bill more than the government rate

सरकारी रेट से अधिक बिजली बिल नहीं वसूल सकेंगे कॉलोनाइजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Colonizers will not be able to charge electricity bill more than the government rate
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ ने वैधानिक निजी कॉलोनियों की समस्याओं के समाधान के लिए वहां की आरडब्ल्यूए और कॉलोनाइजर की मौजूदगी में बैठकों का सिलसिला शुरू किया है।
बृहस्पतिवार को सीएचडी सिटी के बाशिंदों व कॉलोनाइजर आरके मित्तल की मौजूदगी में बैठक की। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि कॉलोनाइजर बिजली के सरकारी रेट से अधिक बिल नहीं वसूलेंगे। प्रत्येक निवासी का अलग से बिजली मीटर लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां जर्जर सड़कों की मरम्मत का इस्टीमेट तैयार कर 10 दिन के अंदर डीटीपी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सीएचडी सिटी के बाशिंदे लंबे समय से परेशान हैं। अक्सर शिकायतें भी करते हैं। उनका आरोप है कि कॉलोनाइजर उन्हें सरकारी रेट से महंगी बिजली दे रहा है। किसी बाशिंदे का अलग मीटर नहीं है, घरेलू बिल में ही स्ट्रीट लाइट व अन्य तरह के बिजली के व्यय को जोड़कर भेजा जा रहा है। इसके अलावा न तो सड़कों की मरम्मत लंबे समय से कराई जा रही है न स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराया जा रहा है। डीटीपी आरएस बाठ के बुलावे पर पहली बार सीएचडी सिटी के मालिक आरके मित्तल भी अपने सीएफएम के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एक-एक कर अपने सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट आदि सभी तरह के मुद्दे रखे। तय किया गया कि सरकारी रेट से अधिक बिजली का बिल किसी भी स्थिति में नहीं वसूला जाएगा। सभी बाशिंदों के घरों पर सेपरेट मीटर लगाया जाएगा। बाशिंदों ने जो भी रोड बनवाने की मांग रखी है, उनका इस्टीमेट तैयार करके पहले डीटीपी कार्यालय को दिखाया जाएगा। ये कार्य कॉलोनाइजर को 10 दिन के अंदर करना होगा। बाशिंदों की मांग पर शाम को डीटीपी आरएस बाठ ने सीएचडी सिटी की मार्केट जाकर वहां अतिक्रमण का निरीक्षण किया। करीब 30 दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। कॉलोनाइजर को इस अतिक्रमण को हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। कुल मिलाकर आज सीएचडी सिटी के बाशिंदों की कई मुख्य समस्याओं का समाधान करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed