{"_id":"5e9c46458ebc3e769d013d98","slug":"cocina-fighter-dsp-mamta-soda97","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में डटकर खड़ी हैं महिला पुलिस अधिकारी ममता सोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में डटकर खड़ी हैं महिला पुलिस अधिकारी ममता सोदा
करनाल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपने दायित्व को निभाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ममता सोदा ने अपने घर को भी भूला दिया। इस जंग में उन्होंने घर को छोड़ नागरिकों की हिफाजत करने को अधिक समय दे रहीं हैं। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए एक-एक पल नागरिकों की सुरक्षा में लगा दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी को कई जगह कड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। पुलिस नाकों पर निगरानी रखने के साथ -साथ सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाना बड़ा काम रहा। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को समझाना और उनमें जागरूकता पैदा करने पर बल दिया। पुलिस की मशक्कत का समाज में असर भी सामने आया। ऐसी ही पुलिस अधिकारी हैं हरियाणा की पहली माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतरारोही कुरुक्षेत्र की डीएसपी पदमश्री ममता सौदा। डीएसपी ममता सौदा लॉकडाउन लागू होने पर मुस्तैदी से दिन-रात डयूटी निभा रहीं हैं। वह घर में जाती जरूर हैं लेकिन बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पती। परिजनों को बहुत ही कम समय दे पाते हैं। उनके सामने लॉकडाउन के दौरान काम करते हुए शुरूआत में बहुत कठिनाईयां भी आई। लोगों को बार-बार समझाना पड़ा।डीएसपी ममता सौदा का कहना है कि अब बहुत जरूरी काम से ही लोग घर से निकलते हैं। बेवजह कोई नहीं निकलता। सभी महिला अधिकारी व कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दे रही हैं। महिला पुलिसकर्मी नींबू-पानी बनाकर नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुहैया करवा रही हैं। लॉकडाउन के प्रति लोग जागरूक हैं। किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिये। घर और समाज में पूरी चौकसी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।