{"_id":"578295854f1c1b4b507faa8d","slug":"cm-karnal-cm-announcement-program-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईब धनखड़ के छोरे कुंवारे कौन्नी रहंदे हैं : खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईब धनखड़ के छोरे कुंवारे कौन्नी रहंदे हैं : खट्टर
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
करनाल में मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रदेश में बेटियों की संख्या बढ़ी है। सरकार अगर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ना चलाती तो ओमप्रकाश धनखड़ के 20 प्रतिशत छोरे कुंवारे रह जाते और फिर उनको अपने छोरों का ब्याह करने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता। ईब धनखड़ के छोरे कुंवारे कौन्नी रहंदे हैं।
विज्ञापन
इंद्री रोड स्थित बस अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम ये बातें कहीं। बता दें कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश में बढ़ते कुंवारे के मामले को पहले उठा चुके हैं। इतना नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कुंवारों की शादी के लिए वे जुगाड़ कराएंगे, चाहे उन्हें यूपी और बिहार से लड़कियां लानी पड़ें। इस मामले को लेकर धनखड़ का आलोचना भी हुई थी और यह मामला काफी चर्चित रहा था। इसी मामले को सीएम मनोहर लाल ने रविवार को अपने भाषण के दौरान जनता के सामने रखा और बढ़ रही बेटियों की संख्या को लेकर सरकार की प्रशंसा भी की। सीएम के इन शब्दों को सुनकर पंडाल में बैठे लोगों ने तालियां भी बजाईं और जमकर ठहाके भी लगाए।
विज्ञापन