फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM inaugurates Cyclothon for drug free Haryana

Karnal News: नशा मुक्त हरियाणा के लिए सीएम ने किया साइक्लोथॉन का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Cyclothon for drug free Haryana
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उदय हरियाणा अभियान के तहत प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को कर्ण नगरी करनाल से साइक्लोथाॅन का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंबेडकर चौक से हरी झंडी दिखाकर साइकिल पर सवार करीब 15 हजार युवाओं को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल रैली में 37 हजार प्रतिभागियों के साथ मध्य प्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया था। अब तीन लाख युवाओं की भागीदारी के साथ हरियाणा विश्व रिकार्ड बनाने जा रहा है। विदित हो कि प्रदेश के सभी जिलों से होती हुई साइक्लोथाॅन 25 सितंबर को करनाल में ही समाप्त होगी।
साइक्लोथाॅन में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही एनडीआरआई चौक पर साइकिल के साथ युवाओं का आगमन शुरू हो गया। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री ने साइक्लोथाॅन को रवाना किया। इससे पहले लोक कलाकारों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाने से पहले मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। युवाओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण और विधायक रामकुमार कश्यप ने भी साइकिल चलाई और नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि दानवीर कर्ण की नगरी करनाल से नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी मुहिम की शुरुआत की जा रही है। साइक्लोथाॅन में जहां लड़के भाग ले रहे हैं वहीं बेटियां भी पीछे नहीं हैं। साइक्लोथाॅन के संदेश की गूंज देश के कोने-कोने तक जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का पड़ोसी प्रदेश होने के नाते हरियाणा के भी कुछ युवाओं को नशे की लत लग चुकी है। इससे युवाओं को बचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिसे पूरा करने में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सहयोग दे रहीं हैं। जिस तरह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई, उसी तरह नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत युवाओं को नशे से बचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धाकड़ है हरियाणा का युवा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का युवा धाकड़ है। प्रदेश के युवाओं ने खेलों के माध्यम से दुनिया में अपना सिक्का जमाया है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। देश की सुरक्षा की बात करें तो सेनाओं में 10 से 11 प्रतिशत नौजवान हरियाणा से हैं, जो कि गौरव की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता में भी युवाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। प्रदेश का युवा विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। युवा वायु की तरह होते हैं और वायु का उल्टा युवा ही होता है। युवा शक्ति जो ठान लेती है, उसे पूरा करने का माद्दा रखती है। युवा गति है, युवा प्रगति है, युवा उत्साह है, युवा जोश है।



गांव शहर म्ह मिलकै एक मुहिम चलावैंगे, प्यारे हरयाणा तै नशे को दूर भगावैंगे
मेगा साइक्लोथाॅन के शुभारंभ अवसर पर एथलीट एवं कलाकार नवीन पुनिया ने अपनी लोक गायकी के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांव शहर म्ह मिलकै एक मुहिम चलावैंगे, प्यारे हरयाणा तै नशे को दूर भगावैंगे। कलाकार एमडी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। आरजे रॉकी ने भी अपनी गायकी से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया। सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के लोक कलाकारों ने भी अपनी गायकी के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed