{"_id":"5dc5d7528ebc3e5b66093d6e","slug":"cm-in-fareedpur-karnal-karnal-news-knl110776190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फरीदपुर गांव की पहचान को बनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फरीदपुर गांव की पहचान को बनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय
विज्ञापन
फरीदपुर गांव के पास रेत की खदान से मिले करीब 1200 वर्ष प्राचीन शिवलिंग और नंदीगण की पूजा अर्चना के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक हरविन्द्र कल्याण फरीदपुर गांव में पहुंचे और शिवलिंग पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फरीदपुर साधारण गांव नहीं रहा है। यह गांव देश और दुनिया की नजरों में आ चुका है। हजारों वर्ष पुरानी प्राचीन धरोहरें मिलने से फरीदपुर गांव प्रदेश और देश के मानचित्र पर आ गया है।
भोजकाल में निर्मित शिवलिंग और नंदीगण के दर्शनों के लिए गांव में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने इसे अपने जीवन का यादगार क्षण बताया। यह उन्होंने शिवलिंग और नंदी बाबा की पूजा अर्चना की और खुदाई के दौरान मिले स्तंभों को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर मिलने से फरीदपुर गांव व इस इलाके का महत्व बढ़ गया है। स्वाभाविक है कि इस क्षेत्र में प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से जुड़े हुए और भी साक्ष्य मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की धार्मिक आस्था और धरोहरों के महत्व को देखते हुए सरकार और पुरातत्व विभाग इस दिशा में आगे काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने गांव के युवा संगठन के सदस्यों से भी बातचीत कि और इस मामले में उनकी भूमिका को सराहा। माइनिंग के इलाके में खुदाई के दौरान एक हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन शिवलिंग, नंदी बाबा की मूर्ति, पिलर और ईंटें निकली हैं। प्रचीन सभ्यता से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद फरीदपुर गांव का महत्व बढ़ गया है। हरियाणा के कई इलाकों में पुरानी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े अवशेष मिल रहे हैं। हिसार के राखी गढ़ी में इसी तरह प्राचीन सभ्यता की निशानी मिलने के बाद पुरातत्व विभाग और हरियाणा टूरिज्म वहां काम कर रहा है। दुनिया भर से लोग राखी गढ़ी में ऐतिहासिक साक्ष्यों को देखने पहुंच रहे हैं। गांव के गांव दबे हुए मिल रहे हैं पुराने मकान मिल रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा की खासकर नदियों के किनारे प्राचीन सभ्यता के प्रमाण मिले हैं। इसलिए अब पुरातत्व विभाग इस क्षेत्र में और अधिक अध्ययन करेगा। इस अवसर पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, एसपी सुरेन्द्र भौरिया, पार्टी जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा, सरपंच नरेश कुमार, युवा संगठन के सदस्य सुनील कुमार, सचिन, विक्की, देशराज, जितेन्द्र, सुरेन्द्र धीमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने किया रेत की खान का दौरा
सीएम का काफिला गांव से कुछ दूरी पर स्थित माइनिंग क्षेत्र में पहुंचा। यहां उन्होंने उस स्थल का दौरा किया जहां पर खुदाई के दौरान भोजकाल की कलाकृतियां व कुषाण काल की ईंटे निकली हैं। खनन के दौरान मिली पौराणिक कला कृतियों के बाद सीएम ने खनन अधिकारियों की प्रशंसा की है। उपायुक्त करनाल, प्रशासन के अधिकारियों व माइनिंग अधिकारियों को कहा कि पुरातत्व विभाग इस इलाके का अध्ययन करेगा, ताकि यहां से और भी प्रमाण हासिल किये जाये। खनन अधिकारी माधवी गुप्ता ने बताया की अब इस क्षेत्र में खनन का कार्य पुरातत्व विभाग की देखरेख और दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। माइनिंग क्षेत्र की करीब दो एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
इंटरनेशनल लेवल पर मिल सकती है पहचान
हजारों वर्ष प्रचीन कलाकृतियां मिलने से फरीदपुर गांव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। सीएम ने कहा कि यमुना बेल्ट में मिले साक्ष्यों से यह उम्म्मीद बढ़ गई है कि यहां और भी प्रमाण मिल सकते हैं। पुरातत्व विभाग इन सब तथ्यों पर रिसर्च करेगा। ग्रामीणों ने सीएम के सामने शिव मंदिर बनाने की मांग रखी है। ग्रामीणों की मांग पर सीएम ने कहा कि ग्रामीणों की आस्था देखते हुए पुरातत्व विभाग से मंदिर के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
मंडल के गठन पर क्या बोले सीएम
हवाई मार्ग से घरौंडा क्षेत्र में पहुंचे सीएम का हेलीकाप्टर करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय विद्यालय हरिसिंह पूरा में लैंड हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हरिसिंह पूरा व फरीदपुर गांव में पहुंचे। फरीदपुर गांव में ग्रामीणों के बीच सीएम के स्वागत को लेकार खासा उत्साह दिखाई दिया।