फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM began at Divisional level window, the first day I complained Grunda and Indri, Karna

उपमंडल स्तर पर शुरू हुई सीएम विंडो, घरौंडा व इंद्री में पहले दिन ही आई शिकायत

Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
CM began at Divisional level window, the first day I complained Grunda and Indri, Karna
असंध, इंद्री और घरौंडा के तहसील में शुरू हुई विंडो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिवस पर स्थानीय तहसील कार्यालय में एसडीएम योगेश कुमार ने सीएम विंडो का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय गांव बल्हेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम को गऊचरांद की जमीन को लेकर शिकायत दी। इसके साथ ही असंध व इंद्री में भी सीएम विंडो खोली गई हैं। इंद्री में भी पानी निकासी नहीं होने की शिकायत दर्ज की गई। अब तीनों उपमंडलों के निवासियों को शिकायत के लिए करनाल नहीं आना पड़ेगा, वे अपने उपमंडल स्तर पर ही शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन


घरौंडा में रविवार को शाम चार बजे घरौंडा तहसील कार्यालय में अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी योगेश कुमार ने तहसील कार्यालय में फीता काटकर सीएम विंडो का शुभारंभ किया। शिकायतकर्ता की शिकायत प्रात 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीएम विडों पर कार्य दिवस में ली जाएगी। वहीं, उद्घाटन के एक मिनट के बाद ही गांव बल्हेड़ा निवासी ब्रह्मपाल ने सीएम विंडो में गांव के गऊ चरांद जमीन पर अवैध कब्जों के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। एसडीएम ने शिकायत पर तुरंत बीडीपीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए। ब्रह्मपाल ने बताया कि गांव में गऊचरांद की जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायत वे पहले भी कर चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी का दिन नहीं निर्धारित
 करनाल के एसडीएम योगेश कुमार को घरौंडा उपमंडल का अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी नियुक्त गया है और एसडीएम ने कुछ दिन पहले अपना कार्यभार संभाल लिया था, लेकिन अभी तक आम जन की शिकायत सुनने के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं किया गया है। एसडीएम का कहना है कि लोगों की समस्या सुनने के लिए शीघ्र ही कोई दिन निर्धारित किए जाएगा। तहसील कार्यालय में ही सब डिविजन का कार्य चलेगा और एसडीएम योगेश कुमार लोगों की समस्या तहसील कार्यालय में ही सुनेंगे। इस मौके पर बीडीपीओ राजेश शर्मा, तहसीलदार प्रताप सिंह सोनी, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, जेई नवीन कुमार, एमई एमएम गर्ग अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंध में एडीसी ने की शुरआत
असंध। प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर उपमंडल स्तर पर मुख्यमंत्री समस्या निवारण पटल (सीएम विंडो) खोली गई है। जिससे आमजन को जिला मुख्यालय के लिए अपनी शिकायत लेकर नहीं जाना पड़ेगा। असंध में सीएम विंडो का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर दी गई सभी समस्याओं का निदान अवश्य होगा।         एडीसी ने कहा कि असंध शहर जिला मुख्यालय से काफी दूरी पर था, सीएम विंडो यहां खुलने से आस-पास के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम डॉ .सुशील मलिक, तहसीलदार अभिषेक बिबियन, नायब तहसीलदार गोपी चंद, सचिव नपा रविन्द्र कुहाड़, वरिष्ठ बीजेपी नेता हरप्रीत सिंह, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सीमा देवी, जगदेव पाढा, बृज लाल टक्कर, सुखदेव सर्राफ, गुरजंट थल, गुलाब मुनक, राजीव अरडाना, सुनीता अरडाना, जसवंत सिंह बग्गा, जसबीर कालोका,काला अरडाना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।


इंद्री में खिड़की खुलते ही गंदे पानी की शिकायत आई
इंद्री। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने रविवार को एसडीएम कार्यालय में सुशासन दिवस के मौके पर सीएम विंडो का उद्घाटन किया। सीएम विंडो के उद्घाटन मौके पर मंत्री कर्णदेव कांबोज की उपस्थिति में पहली शिकायत इंद्रगढ़ निवासी रघबीर सिंह ने गंदे पानी की निकासी को लेकर दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज होने के बाद प्रार्थी को रसीद दी और कहा कि इस शिकायत का संदेश सीएम कार्यालय से आपके मोबाइल पर भी आएगा। इसके बाद मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव ब्याना में केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया और भगवान से प्रार्थना की कि उनका स्वस्थ्य जल्दी ठीक हो और उनकी लंबी आयु हो। इस अवसर पर तहसीलदार नरेश गौतम, नायब तहसीलदार जसमेर सिंह, बीडीपीओ राजकुमार, एएफएसओ जीवन सिंह, मनोज बल्ला, भाजपा नेता अमनदीप विर्क, रणबीर गोयत,रघबीर बतान, जगदीश गोयल, चरणजीत सिंह, कवलजीत मढ़ान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed