{"_id":"571fb6d84f1c1b1a5fa9153a","slug":"cloudy-with-periodic-clouds-in-the-sky-but-not-raining-weather-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाएंगे बादल, पर बरसेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाएंगे बादल, पर बरसेंगे नहीं
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब बादलों ने आसमान में डेरा जमाया है, लेकिन बरसे नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों तक यू हीं आसमान में बादलों की आवाजाही चलती रहेगी। लेकिन अभी बरसात होने की कोई संभावना नहीं है। बादलों की वजह से आसमान से आ रही सूर्य की किरणें थोड़ी धीमी हुई हैं। गर्म हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है।
दिनभर सूर्य की बादलों के साथ लुका छिपी के बाद भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी में ओर इजाफा होने की उम्मीद है।
इस बार अप्रैल में शहर का औसतन तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है और पूरे माह में बरसात की एक बूंद भी नहीं पड़ी है। जिसकी वजह से शहर की आबोहवा भी गर्म हो गई है। जिसका असर अब आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हुए बादल उमड़ने पर लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है। लेकिन अभी उनकी यह उम्मीद पूरी होने वाले नहीं है।
विज्ञापन
क्योंकि वायुदाब 40 से भी नीचे रहने के कारण बरसात की कोई संभावना नहीं है। हालांकि गर्मी बढ़ने की वजह से वाष्पीकरण में तेजी आई है, इससे आसमान में बार-बार बादल भी बन रहे हैं। लेकिन वायुदाब कम रहने की वजह से इन बादलों से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि अगले दो दिनो तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बरसात होने के अभी कोई आसार नहीं है। बादलों की वजह से उमस व गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है।