{"_id":"632f7580f598eb06e6760f7d","slug":"clouds-will-rain-today-weather-will-be-clear-tomorrow-karnal-news-knl12228636","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बरसेंगे बादल, कल होगा मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बरसेंगे बादल, कल होगा मौसम साफ
विज्ञापन
61: देर रात हुई वर्षा के बाद शहर का हाल मुगल कैनाल मार्केट की सड़को हा हाल। अमर उजाला
करनाल। लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, हालांकि सोमवार से मौैसम साफ हो सकता है। बरसात के मौसम की विदाई की प्रक्रिया तो शुरू हो गई है लेकिन बीच बीच में हल्की व मध्यम बारिश आगे भी होने की संभावना है। अभी तक जिले में सबसे अधिक बारिश करनाल में और सबसे कम बारिश असंध खंड क्षेत्र में दर्ज की गई है। बारिश से एक बड़े भूभाग में धान की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान ही आशंका उत्पन्न हो गई हैं।
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेती किसानी को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश के चलते शहर में भारी जलभराव हो गया था। इस दौरान बाजारें भी बंद रही थीं। शहर में लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया था। वहीं मंडियों में पड़ा धान भी भीग गया था। शनिवार की शाम एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में कुछ स्थानों पर सड़कें जर्जर होने के कारण लोगों को संभल कर चलना पड़ा।
इस बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले के कई क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ फसल बिछ गई। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक जिले के अलग अलग क्षेत्रों में रुक रुक कर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। रविवार की रात के बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। किसानों को सलाह दी गई है कि जिन खेतों में पानी भरा हुआ है, वहां से जल निकासी का प्रबंध करें। पककर तैयार हो चुकी धान की फसल की कटाई करें। किसानों ने यदि चारा वाली फसलों में कीटनाशकों का प्रयोग किया है तो उसकी कटाई 21 दिनों के बाद ही करें।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
ब्लाक क्षेत्र 21 सितंबर, 22 सितंबर, 23 सितंबर, 24 सितंबर अब तक कुल
करनाल 24.6 50.8 75.8 153.2 304.4 मिमी
नीलोखेड़ी 26.0 16.0 28.0 107.4 207.4 मिमी
असंध 0.0 5.0 5.0 35 45 मिमी
घरौंडा 11.0 24.0 45.0 56 136 मिमी
इंद्री 17.2 2.0 31.0 40.0 71.0 मिमी
निसिंग 0.0 5.0 29.0 30.0 64 मिमी
--------------------------------------------------------------------