फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds hovering in the sky are a boon for the wheat crop.

Karnal News: आसमान में मंडराते बादल गेहूं की फसल के लिए वरदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovering in the sky are a boon for the wheat crop.
आज से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, होने लगेगा गर्मी का एहसास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब तापमान में वृद्धि होने लगी है, गनीमत ये है कि कई दिनों से खुश्क मौसम के बावजूद हल्के बादलों की आवाजाही है, जो न्यूनतम तापमान को सामान्य से नीचे बनाए हुए हैं। जो गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। वैज्ञानिकों ने भी इसे बेहतर बताते हुए किसानों को सलाह दी है।
खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। अभी तक दो मार्च को बारिश व ओलावृष्टि को छोड़कर गेहूं की फसल को कोई और मौसम की मार झेलनी नहीं पड़ी है। दो मार्च को भी एक ही दिन कुछ देर की ओलावृष्टि व बारिश के बाद अगले दिन मौसम साफ हो गया था। जिससे गेहूं की फसल को नुकसान तो हुआ लेकिन जो अनुमान उस समय फसल को देखकर लगाया जा रहा है, वह काफी कम हो गया। इसके बाद से लगातार मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल बना हुआ है। पिछले दिनों आईआईडब्ल्यूबीआर में पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. रवि प्रकाश सिंह और भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ.ज्ञानेंद्र सिंह ने देशभर से गेहूं की फसल के मिले तत्कालिक आंकड़ों के आधार पर कहा कि गेहूं की बंपर फसल होने के आसार है। केंद्र सरकार ने इस बार 114 मिलियन टन गेहूं की पैदावार का लक्ष्य रखा है लेकिन गेहूं की पैदावार लक्ष्य को पार कर 115 मिलियन टन तक पहुंच सकती है, क्योंकि इस बार 45 प्रतिशत रकबे में फोर्टिफाइड सहित कुल 85 प्रतिशत रकबे में जलवायु सहनशील किस्मों की बुवाई की गई है। इसके बाद जारी की गई एडवाइजरी में मार्च माह में लगातार आसमान पर हल्के बादलों की आवाजाही तापमान को काफी हद तक नियंत्रित कर रही है।
विज्ञापन

मार्च का महीना आधे से अधिक बीत चुका है लेकिन अब तक तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तापमान 24 व 25 मार्च तक 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। न्यूनतम तापमान भी 12 या 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार को 27 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.3 से बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी संभव है। हालांकि मासांत तक बीच में 21 व 22 मार्च को छोड़कर आसमान पर हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed