Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clashes during Diwali; a dozen people injured

Karnal News: दिवाली पर हुए विवाद, दर्जनभर लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Clashes during Diwali; a dozen people injured
जुंडला। दीपावली पर्व पर अलग-अलग घटनाओं में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोंदर गांव में गली में पटाखे चलाने को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में विवाद बढ़ने पर कुछ बच्चों ने जोगिंद्र सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से हमला किए जाने का भी आरोप है। घटना में जोगिंद्र सिंह के बेटे सहित दो महिलाओं को चोटें आई हैं। तीनों का करनाल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, गुनियाना गांव में भी दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई है। इसमें कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दीपावली के अगले दिन अगोंध गांव में दो कारों के आपस में टकराने के बाद विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि तंग गली में एक गाड़ी को बैक करते समय पीछे खड़ी दूसरी गाड़ी से टच हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष से सरपंच प्रतिनिधि अगोंध सियाराम, उनके बेटे और मौसेरे भाई मामूराम को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष से अमित और अशोक कुमार घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से संबंधित हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायतों के आधार पर घटनाओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed